Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा का अलर्ट

रांची: झारखंड में मौसम को लेकर लोगों की उलझन लगातार बनी हुई है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश—ऐसे बदलते हालात ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च से राज्य में मौसम की गतिविधियां तेज होंगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। इस दौरान कहीं आंशिक बादल तो कहीं गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। बताया गया है कि पलामू प्रमंडल को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में इसका असर दिखाई देगा। खासकर मध्य झारखंड के क्षेत्रों—रांची, बोकारो और धनबाद में बादल, बारिश और तेज हवा का प्रभाव साफ तौर पर नजर आ सकता है। आज से बढ़ेगी गतिविधियां 31 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में मौसम बदलने के संकेत हैं। रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, देवघर, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 1...

नाला के सालुका में स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा बड़ा सहारा

  विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने किया उद्घाटन, फसल भंडारण से किसानों को बेहतर दाम की उम्मीद जामताड़ा:नाला प्रखंड क्षेत्र के सालुका स्थित स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर कोल्ड स्टोरेज के नए सत्र का उद्घाटन किया और इसे क्षेत्र के किसानों को समर्पित किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान किसानों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। लंबे समय से किसान ऐसी सुविधा की मांग कर रहे थे, जिससे वे अपनी उपज को सुरक्षित रख सकें और उचित समय पर बाजार में बेच सकें। इस कोल्ड स्टोरेज के शुरू होने से अब किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। इससे वे बाजार में कम कीमत मिलने पर अपनी उपज को तुरंत बेचने के बजाय भंडारित कर सकेंगे और सही समय पर अच्छे दाम पर बेच पाएंगे। इससे उनकी आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसानों ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी उपज को कम कीमत पर बेचने की मजबूरी नहीं होग...

जल संरक्षण में नई मिसाल: ग्राम सक्षम परियोजना से फतेहपुर में तालाबों का

जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संवाद संस्था एवं एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित ग्राम सक्षम परियोजना के तहत फतेहपुर प्रखंड में तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि गांवों की पारंपरिक जल संरचनाएं भी फिर से जीवित हो रही हैं। परियोजना के तहत वर्ष 2025 में तीन चरणों में कार्य किया गया। पहले चरण में 10 तालाबों का जीर्णोद्धार कर लगभग 34,025 घन मीटर जल भंडारण क्षमता विकसित की गई। दूसरे चरण में 10 तालाबों को सुधारकर 28,968 घन मीटर क्षमता तैयार की गई, जबकि तीसरे चरण में 2 तालाबों का जीर्णोद्धार कर 2,671 घन मीटर जल संग्रहण की व्यवस्था की गई। इन प्रयासों के माध्यम से कुल 22 तालाबों में करीब 6 करोड़ 50 लाख लीटर जल संरक्षण सुनिश्चित किया गया, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे भू-जल स्तर में सुधार, सिंचाई के साधनों में वृद्धि और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिल रही है। इसके अलावा, परियोजना के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के उन्नत बीज उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे तालाब...

अलविदा जुम्मा पर डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा दिल—हज़ारों जरूरतमंदों तक पहुंचाई ईद की खुशियां*

नमाज़, दुआ और सेवा का संगम—नारायणपुर में डॉ. इरफान अंसारी ने बांटी मोहब्बत की सौगात* 40 साल की परंपरा कायम—इरफान अंसारी ने फिर दिखाया इंसानियत का असली चेहरा ईद से पहले खुशियों की बारिश—मंत्री इरफान अंसारी ने जरूरतमंदों को दिया सहारा नारायणपुर (जामताड़ा), अलविदा जुम्मा के पवित्र अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नारायणपुर पहुंचकर नमाज़ अदा की। इस मौके पर हजारों की संख्या में रोजेदारों ने एकत्र होकर राज्य और देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अलविदा जुम्मा की नमाज़ का विशेष महत्व है और इस दिन की गई दुआएं अल्लाह के दरबार में कबूल होती हैं। उन्होंने कहा कि खैरात और ज़कात हमारी परंपरा का अहम हिस्सा है, और इसी भावना के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बीच साड़ी, धोती, लूंगी, सेवइयां और अन्य आवश्यक वस्त्रों के साथ आर्थिक सहायता का वितरण किया गया, ताकि हर घर में ईद की खुशियां पहुंच सकें। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि ईद का...

Lavitra Communications Pvt. Ltd. ने Mahuaa ब्रांड्स का अधिग्रहण किया, डिजिटल-फर्स्ट री-लॉन्च रणनीति की घोषणा

  नई दिल्ली, 20 मार्च 2026: Lavitra Communications Private Limited ने आधिकारिक रूप से Mahuaa Media Private Limited से जुड़े सभी प्रमुख ब्रांड्स के अधिग्रहण की घोषणा की है। इन ब्रांड्स में Mahuaa TV, Mahuaa News, Mahuaa Music और Mahuaa Movies शामिल हैं, जो क्षेत्रीय मीडिया परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण विकास को दर्शाते हैं। कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार, Mahuaa Media Private Limited ने वर्ष 2019 में अपने ब्रांड पोर्टफोलियो को Alburt Media Private Limited को बेच दिया था। इसके बाद, वर्ष 2021 में Pachai Media Pvt. Ltd. ने इन ब्रांड्स का अधिग्रहण किया। Mahuaa ब्रांड की विरासत को पुनर्जीवित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से, Lavitra Communications Pvt. Ltd. ने फरवरी 2026 में Pachai Media Pvt. Ltd. से इन सभी ब्रांड्स का अधिग्रहण कर लिया है। Lavitra Communications Pvt. Ltd. की सीनियर मारकॉम मैनेजर साजिदा हाशमी ने इस विकास की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया कि Mahuaa Media Private Limited, जो पहले श्री पी. के. तिवारी और उनकी पत्नी के स्वामित्व में थी, अब इन ब्रांड्स के स्वामित्व से पूरी तरह अलग हो चुकी ह...

जामताड़ा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब: इफ्तार में झलका हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

  जामताड़ा: जिले के जीतूडंगाल में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा द्वारा रोजेदारों के लिए आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और एक साथ बैठकर रोजा खोला। इस दौरान साहिल उर्फ शान शेख ने कहा कि जब वे और अमरनाथ मिश्रा एक साथ मस्जिद में बैठे, तो उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “उस पल ऐसा लग रहा था कि हमारे बीच कोई फर्क ही नहीं है। यह समझ पाना मुश्किल था कि कौन हिंदू है और कौन मुसलमान। यही सच्चा भाईचारा है।” वहीं मौजूद गुलाब अंसारी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा, “ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। जामताड़ा में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते आए हैं। यहां सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं, यही हमारी असली पहचान है।” इफ्तार कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी विश्वास को और मजबूत ...

जामताड़ा में आईओसीएल की मॉकड्रिल, तेल रिसाव और आग पर नियंत्रण का किया प्रदर्शन, लोगों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

  जामताड़ा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन प्रबंधन द्वारा सहरडाल, जिला जामताड़ा के समीप पाइपलाइन क्षेत्र में ऑफ साइट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और सतर्कता को लेकर जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान तेल रिसाव की काल्पनिक सूचना पर खोजी दस्ता दल ने मौके पर पहुंचकर रिसाव की पुष्टि की। इसके बाद अनुरक्षण दल और सहायक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिसाव को नियंत्रित किया और लीक क्लैंप लगाया। वहीं, तेल में आग लगने की स्थिति को भी प्रदर्शित किया गया, जिस पर आईओसीएल के अग्निशामक दल ने प्रभावी ढंग से काबू पाया। आईओसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल आनंद ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल हमारी आपदा से निपटने की तैयारी और तत्परता को दर्शाती है। पाइपलाइन के माध्यम से तेल का परिवहन कम समय में और सुरक्षित तरीके से किया जाता है, लेकिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। इस मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर सिंह, मिहिजाम थाना पुलिस, सदर अस्पताल की एम्बुलेंस टीम सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित र...

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के निर्देश

  जामताड़ा। समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के अध्यक्षता में आगामी ईद उल फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को आगामी पर्व-त्योहारों की शुभकामनाएं दीं तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं और समाज में मिसाल पेश करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समिति सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से विगत वर्षों में ईद उल फितर एवं रामनवमी के अवसर पर हुई घटनाओं एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही सभी अंचल एवं थाना स्तर पर आयोजित शांति समिति बैठकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, अखाड़ों के मार्ग, समय-सारणी, लाइसेंसी एवं गैर-लाइसेंसी अखाड़ों की सूची के सत्यापन के निर्देश दिए...

नाला में जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन, जल संरक्षण का दिया गया संदेश

  जामताड़ा। जिले में “जल महोत्सव पखवाड़ा” (08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक) के तहत बुधवार को नाला प्रखंड के धोबना पंचायत अंतर्गत छोटलिया गांव स्थित कास्ता धोबना बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जल शोधन संयंत्र परिसर में जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, नाला प्रखंड प्रमुख एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जल रक्षा सूत्र बांधा गया तथा जलसहिया को जल जांच किट का वितरण किया गया। साथ ही जल बंधन के तहत शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ जल जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जल अर्पण दिवस एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व को बढ़ावा देना है। यह दिवस जल जीवन मिशन के तहत मनाया जाता है, जिसका लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों ...

जामताड़ा पुलिस को मिले 14 नए वाहन, डीसी-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

  जामताड़ा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा जामताड़ा पुलिस को 14 नए चारपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी। वहीं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा तथा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल पुलिस बल के मनोबल को भी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक, एसडीपीओ जामताड़ा एवं नाला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे...

विधानसभा परिसर में मानवता की मिसाल, रबीन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान

  रांची झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सेवा, समर्पण और मानवता की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वयं रक्तदान कर समाज को मानवीय संवेदना और परोपकार का मजबूत संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई विधायकों  ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के इस नेक अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया। रक्तदान शिविर के आयोजन ने यह संदेश दिया कि जरूरत के समय एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को नई मजबूती मिलती है। यह पहल लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही समाज में परोपकार और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देने वाली साबित हुई।

देवघर: ढीबा गांव में मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा, तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

  देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत ग्राम ढीबा में श्री श्री 108 मां काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने पड़ुवा नदी से जल भरकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा डीजे और पारंपरिक बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों के साथ यात्रा मां काली मंदिर प्रांगण तक पहुंची। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। रास्ते में पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में वासुदेव मंडल अपनी पत्नी गायत्री कुमारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे-पीछे कन्याओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार के साथ भव्य कलश यात्रा आगे बढ़ती रही। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में भक्ति जागरण का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। रविवार की रात प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं सोमवा...

लापता व्यक्ति की सूचना देने वाले को 3500 रुपये इनाम

  देवघर। देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खगड़ा निवासी मोहम्मद यूनुस अंसारी 13 तारीख को मधुपुर से ट्रेन के जरिए रांची जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह किसी अस्पताल में इलाज कराने के उद्देश्य से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार 14 तारीख को वह ओडिशा के राउरकेला पहुंच गए थे, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वहां से अचानक लापता हो गए। तब से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद यूनुस अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं। घर के सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और हर जगह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी मोहम्मद यूनुस अंसारी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। परिवार ने यह भी घोषणा की है कि जो व्यक्ति सही सूचना देगा, उसे 3500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। संपर्क नंबर: सरफराज अंसारी – 9372391369 सोहेल अख्तर – 7070656885 परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की ...

रूपडीह के पास अवैध बालू पर प्रशासन की कार्रवाई, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

  जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। शनिवार को खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रूपडीह के समीप तुंबावेल गांव के पास मैदान में जमा किए गए अवैध बालू को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नदी से निकाले गए बालू को बिना किसी वैध अनुमति के एक स्थान पर जमा किया गया है। सूचना मिलते ही जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार और बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मैदान में बड़ी मात्रा में बालू का भंडारण किया गया था। प्राथमिक आकलन में करीब पांच हाईवा के बराबर बालू वहां जमा पाया गया। चूंकि इसके लिए किसी प्रकार की सरकारी अनुमति या लाइसेंस नहीं था, इसलिए टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे बालू को जब्त कर लिया। इस मामले में जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर बिंदापाथर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट...

गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीओ अनंत कुमार

उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने कोर्ट रोड स्थित पाहन इंडियन गैस एजेंसी सहित कई स्थानों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के बीच फैल रही अफवाहों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को एजेंसी परिसर में प्रमुख स्थानों पर चिपकाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने। एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि गैस वितरण से संबंधित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी तरह की अनियमितता से बचें। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को भी ग्राहकों के साथ शालीन व्यवहार करने और सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने चेतावनी देते हुए कह...

जामताड़ा से दो साइबर ठग गिरफ्तार, ई-चालान और केवाईसी अपडेट के नाम पर करते थे ठगी

  जामताड़ा: साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराध थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लोगों को ई-चालान और केवाईसी अपडेट के नाम पर झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को साइबर अपराध थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर–पतरोडिह जाने वाली ग्रामीण सड़क के पास छापेमारी की। इस दौरान साइबर ठगी में संलिप्त दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू कुमार दास (28 वर्ष), पिता नरेश दास, निवासी ग्राम पोस्ता, थाना नारायणपुर तथा जगदीश दास (39 वर्ष), पिता स्वर्गीय मुरदेव दास, निवासी ग्राम पसोई, थाना जामताड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध थाना जामताड़ा में कांड संख्या 16/26, दिनांक 13 मार्च 202...

बाबा देवलेश्वर धाम पर हाई मास्ट लाइट सफलतापूर्वक चालू, स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया

  जामताड़ा। जिले के नाला प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा देवलेश्वर धाम पर आज हाई मास्ट लाइट सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। यह सुविधा स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करती है और क्षेत्र में सुरक्षा और रोशनी सुनिश्चित करती है। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato को तहे दिल से धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि यह सुविधा उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थी क्योंकि यहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते-जाते हैं। अब रात के समय भी श्रद्धालु और स्थानीय लोग सुरक्षित और रोशन मार्ग से धाम तक पहुंच सकते हैं। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में स्थानीय विकास कार्यों और सुरक्षा संबंधी योजनाओं को और मजबूती के साथ लागू किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम न केवल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक जीवन में भी बड़े बदलाव का प्रतीक है। लंबे समय से अंधेरे और असुरक्षित मार्ग...

वरिष्ठ कांग्रेसी हराधन भूई का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

  जामताड़ा। जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत खाजूरी गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हराधन भूई का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता खाजूरी गांव पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज झा, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष, अभय सिंह और लक्ष्मीकांत बनर्जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि स्वर्गीय हराधन भूई के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि भूई एक ईमानदार और समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की। वहीं प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने कहा कि हराधन भूई कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया। उनके निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्...

मत्स्य विपणन योजना के तहत मत्स्य विक्रेताओं को मिली किट, स्वच्छ और हाईजेनिक तरीके से बिक्री करने का निर्देश

  जामताड़ा, 12 मार्च। मत्स्य विभाग, जामताड़ा के सौजन्य से समाहरणालय परिसर में मत्स्य विपणन योजना के अंतर्गत चयनित मत्स्य विक्रेताओं के बीच मत्स्य किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने लाभुकों को किट प्रदान करते हुए उन्हें स्वच्छ और हाईजेनिक वातावरण में मछली की बिक्री करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मत्स्य विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे साफ-सुथरे वातावरण में मछली की बिक्री कर सकें और उपभोक्ताओं को भी सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री मिल सके। उन्होंने विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मत्स्य किटों का सही तरीके से उपयोग करें और बिक्री के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मत्स्य विभाग को प्राप्त कुल 20 लक्ष्यों के विरुद्ध चयनित लाभुकों को हाईजेनिक कंडीशन में मछली बिक्री के लिए यह किट उपलब्ध कराई गई। खुदरा मत्स्य विक्रेताओं को लगभग 15 हजार रुपये प्रति किट की इकाई लागत पर 95 प्रतिशत अनुदान के साथ यह सुविधा प्रदान की गई है। इस किट में कुल 11 प्र...

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यूनिसेफ के साथ महत्वपूर्ण पहल

  यूनिसेफ (UNICEF – यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड) संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख एजेंसी है, जो दुनिया के 190 से अधिक देशों में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्ष 1946 में स्थापित यह संस्था विशेष रूप से उन बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत है, जो अभाव और कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यूनिसेफ का उद्देश्य हर बच्चे को बेहतर जीवन, स्वस्थ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में एक सशक्त नागरिक बन सकें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए झारखंड विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने की। इस बैठक में यूनिसेफ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राज्य में कुपोषण से प्रभावित बच्चों की स्थिति पर गंभीर मंथन किया। बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि कुपोषण आज भी कई क्षेत्रों में एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर गहरा प्रभा...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 नारी का सम्मान देश का अभिमान एवं जल महोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन*_ *पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक

  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा  रवि आनंद  के निदेशानुसार आज दिनांक 11.03.2026 को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026, नारी का सम्मान देश का अभिमान एवं जल महोत्सव पखवाड़ा (8 से 22 मार्च) के अवसर पर एक साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया। _*महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को प्राप्त करने में आप सबों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - पुलिस अधीक्षक*_ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति है, आधार हैं। महिलाएं हरेक क्षेत्र में पुरुषों से कंधे मिलाकर चल रही हैं, कोई भी कार्य नहीं है...

शिरडी में होगा नानक साईं भक्त सम्मेलन, प्रीतम सिंह भाटिया बने केंद्रीय उपाध्यक्ष

  संस्था का कार्यक्षेत्र नई दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड व बिहार तक होगा विस्तारित प्रीतम सिंह भाटिया को नानक साईं फाउंडेशन का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर दी। फाउंडेशन अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने बताया कि प्रीतम सिंह भाटिया के सामाजिक, धार्मिक और पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीतम सिंह भाटिया को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर साईं मानव सेवा ट्रस्ट, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, रंगरेटा महासभा, साईं धाम ट्रस्ट और साईं सेवा ट्रस्ट सहित कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बताया जाता है कि प्रीतम सिंह भाटिया पत्रकारों की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं और साथ ही वे झारखंड ऑब्जर्वर के संपादक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि नानक साईं फाउंडेशन द्वारा उन्हें जो...

LPG आपूर्ति बंद होने से श्रमिकों की थाली पर संकट — स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी तत्काल राहत*

Commercial LPG संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा हस्तक्षेप — झारखंड के उद्योग, होटल और श्रमिकों के लिए केंद्र को लिखा पत्र *झारखंड के उद्योग और होटल कारोबार पर LPG संकट की मार — स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार से बहाली की मांग* झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में Commercial LPG सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया है। विभिन्न समाचार माध्यमों एवं प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद अस्पतालों और स्कूलों को छोड़कर अन्य संस्थानों को Commercial LPG सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस निर्णय का असर झारखंड के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, होटल व्यवसाय और उनके कर्मचारियों पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रांची स्थित USHA Martin Ltd. सहित कई औद्योगिक संस्थानों ने अवगत कराया है कि औद्योगिक कैंटीन के संचालन में कठिनाई हो रही है, जिसके कारण ...

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी; जामताड़ा पुलिस अलर्ट पर

  जामताड़ा से दिनबंधु राउत झारखंड के जामताड़ा स्थित सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड में आ गईं और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु की एक कथित साउथ ऑर्गनाइजेशन के नाम से जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी देते हुए ई-मेल भेजा गया है। ई-मेल सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतिश निलेश सांगा ने स्वयं सिविल कोर्ट परिसर और जिला अधिवक्ता संघ भवन का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। शाम के स...

नाला में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, कास्ता–प्लास्थली की बंद खदानों पर चला विशेष अभियान

  संयुक्त दल की कार्रवाई से क्षेत्र में मची हलचल, भारी मशीनों से मिट्टी भरवाकर बंद कराई गई खदानें जामताड़ा।जिले के नाला प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए कास्ता तथा प्लास्थली इलाके की बंद पड़ी कोयला खदानों पर व्यापक अभियान चलाया। लंबे समय से इन खदानों में अवैध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने संयुक्त दल के साथ मौके पर पहुंचकर खदानों को पूरी तरह बंद कराने की कार्रवाई की। यह अभियान नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान ईस्टर्न कोल्फील्डिंस लिमिटेड के निरीक्षक, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फाॅर्स के उपनिरीक्षक व जवान तथा खनन विभाग के निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई। संयुक्त दल ने संभावित अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से बंद पड़ी खदानों में भारी मशीनों की सहायता से मिट्टी भरवाकर उन्हें स्थायी रूप से बंद करा दिया। इस दौरान पूरे ...

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से मिले अंजनी तिवारी, संथाल परगना में किसान मोर्चा को मजबूत करने पर हुई चर्चा

  जामताड़ा से दिनबंधु राउत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह संथाल परगना के देवघर जिला प्रभारी अंजनी तिवारी ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संथाल परगना क्षेत्र में किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान अंजनी तिवारी ने संथाल परगना के विभिन्न जिलों में किसानों से जुड़े मुद्दों, संगठन की गतिविधियों तथा किसान मोर्चा के विस्तार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संगठन लगातार काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने किसान मोर्चा की इकाइयों को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्यकर...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जामताड़ा में इंटरनेशनल वूमेन हेल्थ कॉन्फ्रेंस, 109 महिलाओं को किया गया सम्मानित

  जामताड़ा से दिनबंधु राउत  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जामताड़ा में फिजियो आर्ट वेलफेयर फाउंडेशन एवं हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार इंटरनेशनल वूमेन हेल्थ कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से भाग लेकर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कॉन्फ्रेंस में भारतीय प्रतिनिधियों के रूप में डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने महिलाओं में मोटापा प्रबंधन, डॉ. निधि ने श्रोणि तल पुनर्वास, डॉ. ऋतिक मिश्रा ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, डॉ. आलोक ने सीपीआर प्रबंधन, डॉ. भास्कर चंद ने महिला स्वास्थ्य, अरूप कुमार मित्रा ने रक्तदान के लाभ तथा डॉ. अंजनी ने पीरियड क्रैम्प विषय पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार और सूरज कुमार शामिल रहे। ...

टीम इंडिया ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

  अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। तीसरी बार भारत ने जीता खिताब, टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गया है। साथ ही पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई। ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड की ओर से ओपनिंग करने फिन एलन और टिम सीफर्ट मैदान पर उतरे। मैच के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने अर्शदीप सिंह ...

नारायणपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन: सनातन चेतना और एकता का अद्भुत संगम

  नारायणपुर की पावन धरती पर आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा, उत्साह और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्माचार्य, युवा और मातृशक्ति की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि सनातन संस्कृति की जड़ें आज भी समाज में गहराई से जुड़ी हुई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। सम्मेलन में उपस्थित संत-महात्माओं और वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संगठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहता है, तभी वह मजबूत और समृद्ध बनता है। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज केवल एक धर्म नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है, जो “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ पूरे विश्व को परिवार मानने की शिक्षा देता है। आज के समय में समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और मूल्यों की रक्षा करने की आवश्यकता है। सम्मेलन में युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया कि वे अपने इतिहास, ध...

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

  जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बड़ापहाड़ी गांव के पास जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 मार्च 2026 को की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रियाज अंसारी (20 वर्ष), पिता कलीम अंसारी, निवासी मोहानपुर तथा मुस्ताक अंसारी (20 वर्ष), पिता फिरोज अंसारी, निवासी बिराजपुर, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा शामिल हैं। दोनों को फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 15/26 दिनांक 07.03.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 111(1)(iii), 318(4), 319(2), 3(5) बीएनएस 2023, आईटी एक्ट की धारा 66(बी), 66(सी), 66(डी) तथा टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की धारा 42(3)(ई) के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाताधारकों को व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी संदेश भेजते थे। इसमें...

रमज़ान की रौनक: श्यामपुर मदीना मस्जिद में रोज़ेदारों के साथ इफ्तार, अमन-चैन की हुई दुआ!

  नौजवान कमेटी श्यामपुर की सराहनीय पहल, मदीना मस्जिद में हुआ भव्य इफ्तार आयोजन!   जामताड़ा : प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर स्थित मदीना मस्जिद में रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर मदीना मस्जिद नौजवान कमेटी, श्यामपुर की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रोज़ेदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर रोज़ा इफ्तार किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह रूहानी और भाईचारे से सराबोर रहा। इस विशेष अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी उपस्थित रहे। इफ्तार से पहले मदीना मस्जिद के इमाम व ख़तीब हाफिज अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआ की। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला मुल्क को तरक्की दे और समाज में मोहब्बत और इंसानियत कायम रहे। इस मौके पर मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे श्यामपुर की इस मुबारक इफ्तार पार्टी में शामिल होने का मौका मिला। यहां के लोगों का स्नेह, मोहब्बत और खुलूस देखकर दिल को बहुत खुशी...

जामताड़ा महाविद्यालय में 8 मार्च को जिलास्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का आयोजन

  जामताड़ा से दिनबंधु राउत  जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में आगामी 8 मार्च को जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद–2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौशल, राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ. काकोली गौराई तथा जिला युवा अधिकारी रीव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रतिभागियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डॉ. काकोली गौराई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम में जिले के कुल 69 प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया है। इन प्रतिभागियों को युवा संसद के माध्यम से अपने विचार रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने तथा देश के विका...

मोदी के बयान पर फुरकान अंसारी का पलटवार, कहा— चुनाव आते ही याद आता है बंगाल

  जामताड़ा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने प्रधानमंत्री के बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे पूरी तरह राजनीतिक करार दिया है। फुरकान अंसारी ने कहा कि चुनाव के समय ही भाजपा नेताओं को पश्चिम बंगाल की याद आती है और चुनाव खत्म होते ही राज्य की समस्याओं को भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को किसी राज्य को बदनाम करने के बजाय वहां की जनता के हित में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल में “भय, भ्रष्टाचार और अराजकता” का माहौल होने तथा महिलाओं पर अत्याचार और घुसपैठ बढ़ने जैसे आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। फुरकान अंसारी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री को वास्तव में पश्चिम बंगाल की चिंता है तो उन्हें आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर राज्य के विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और अतिर...

जामताड़ा में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ

  जामताड़ा। जामताड़ा जिले में रमजान के पाक महीने के तीसरे जुमे की नमाज पूरे अकीदत, श्रद्धा और सादगी के साथ अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे और देश-दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। शुक्रवार को जामताड़ा शहर के पाकडीह, सरखेलडीह, सुभाष चौक, नूर मोहल्ला, राजबाड़ी और जीतूडंगाल समेत जिले की कई मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान सैकड़ों रोजेदार मस्जिदों में एकत्रित हुए और अल्लाह की इबादत में मशगूल नजर आए। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने रमजान के मुकद्दस महीने की अहमियत बताते हुए लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। इमाम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोग जकात के हकदार होते हैं, इसलिए रमजान के महीने में उनकी मदद करना हर सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता करने से समाज में भाईचारा और इंसानियत की...

नाला में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न, क्षेत्र में भक्ति का वातावरण

जामताड़ा। आस्था, भक्ति और श्रद्धा के पावन माहौल में आज, 06 मार्च 2026, को फुटबॉल मैदान, नाला में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण भव्य महायज्ञ के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह पवित्र कार्यक्रम समिति के तत्वावधान में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कर-कमलों द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया। भूमि पूजन के दौरान मुख्य रूप से डॉ. राधो मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे धार्मिक कार्यक्रम को और भी भक्तिमय बना दिया। इस महायज्ञ के आयोजन के तहत आगामी 24 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं, इस पवित्र महायज्ञ का विधिवत समापन 1 अप्रैल 2026 को पूरे वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भक्तों में अपार उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह महायज्ञ समाज में धार्मिक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर साबित होगा। विशेष जानकारी: यह महायज्ञ क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और सामुदायिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।...

सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, दो प्रस्तावों को मिली स्वीकृति जामताड़ा,समीम अंसारी उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी, जामताड़ा रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सिविल सर्जन जामताड़ा द्वारा सदर अस्पताल जामताड़ा में अल्ट्रासाउंड मशीन के अधिष्ठापन से संबंधित प्रस्ताव तथा निजी क्लीनिक लाइफ लाइन पॉलिटेक्निक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, कोर्ट मोड़ जामताड़ा के संचालक द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की गई। विस्तृत समीक्षा के बाद समिति द्वारा दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बैठक के क्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने जिले में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच कराना कानूनन अप...