Top News

विधानसभा परिसर में मानवता की मिसाल, रबीन्द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान

 


रांची

झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सेवा, समर्पण और मानवता की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वयं रक्तदान कर समाज को मानवीय संवेदना और परोपकार का मजबूत संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई विधायकों  ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के इस नेक अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया।

रक्तदान शिविर के आयोजन ने यह संदेश दिया कि जरूरत के समय एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को नई मजबूती मिलती है।

यह पहल लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही समाज में परोपकार और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देने वाली साबित हुई।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume