जामताड़ा:
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की
अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विधि शाखा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित वादों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में उपायुक्त को पार्टी बनाया गया है, उन वादों में उपायुक्त स्तर से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरांत ही माननीय न्यायालय में समय पर प्रति-शपथ पत्र दायर किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य विधिक मामलों की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा श्री सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें