Top News

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की हुई बैठक

 संवाददाता चन्दन मंडल 










कुडहित (जामताड़ा):शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान भोजन) योजना की स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में छात्रों के आच्छादन की स्थिति, विद्यालयों द्वारा की जा रही एसएमएस प्रविष्टियों, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई की व्यवस्था, मध्यान भोजन मेनू तथा निर्धारित मात्रा में भोजन संचालन की स्थिति, छात्रों को एल्बेंडाजोल एवं आईएफए गोली नियमित वितरण की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पोषण मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत विद्यालयों में चावल के भंडारण और वितरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मध्यान भोजन योजना के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा समय-समय पर विद्यालयों में निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक छात्र को निर्धारित मेनू के अनुसार पौष्टिक भोजन मिल सके। उन्होंने साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता भी जताई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए और संबंधित विभागों को उनके क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया। मौके पर बीईईओ मिलन कुमार घोष, बीपीएम हासिब अंसारी, एमओ संदीप कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उजाला मुर्मू, एमडीएम कंप्यूटर ऑपरेटर मेघनाथ सेन, बीटीएम अवध बिहारी राम, बबली सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume