Top News

अंगूठियां मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

संवाददाता हरिनारायण रुज 


जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा -दुमका मुख्य पथ पर अंगूठियां मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान तेज आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक के पैर की हड्डी बाहर निकल गई, जबकि दूसरे युवक के पैर में भी गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को पहले फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा ले जाया गया।

घायलों में एक युवक की पहचान मिथुन के रूप में हुई है, जो फतेहपुर प्रखंड के जामजुड़ी गांव का निवासी बताया जा रहा है। दूसरे घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume