Top News

भाजपा नेत्री अंजू कुमारी का जन्मदिन मनाया गया, अभिषेक सिंह राठौर बोले— “बेटियां देश की असली ताकत और भविष्य”

 


“बेटियां हैं रोशनी, घर का उजियारा हैं,

हर मुश्किल में बनती ये सहारा हैं,

इनसे ही महके हर आंगन और संसार,

बेटियां ही देश का सबसे सुंदर उपहार हैं।”

रांची: भाजपा की सक्रिय नेत्री अंजू कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा रांची महानगर के नेता अभिषेक सिंह राठौर ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने इस अवसर को विशेष बताते हुए अंजू कुमारी के उज्ज्वल भविष्य और सफल जीवन की कामना की।

अभिषेक सिंह राठौर ने कहा कि बेटियां देश की असली ताकत हैं और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला भी। उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस प्रगति में बेटियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। राजनीति, समाज सेवा से लेकर देश की सुरक्षा तक, हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां फाइटर जेट उड़ाने से लेकर थल, जल और वायु सेना में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

अभिषेक सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से अपील की कि बेटियों को शिक्षा, सम्मान और अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर अभिषेक सिंह राठौर ने एक बार फिर अंजू कुमारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORTX
JAMTARA GROUND REPORTX

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume