Top News

जामताड़ा में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं, पैनिक होने से बचें लोग

 


जामताड़ा:

जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की दैनिक खपत, भंडारण क्षमता, आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा आम लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही ऑनलाइन गैस बुकिंग व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पेट्रोलियम पदार्थों का अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल एवं नायरा के सेल्स मैनेजर एवं फील्ड ऑफिसर सहित संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume