Top News

जामताड़ा पुलिस को मिले 14 नए वाहन, डीसी-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

 


जामताड़ा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा जामताड़ा पुलिस को 14 नए चारपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा तथा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल पुलिस बल के मनोबल को भी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक, एसडीपीओ जामताड़ा एवं नाला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume