Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण विधेयक, बहुमत से चूका ऐतिहासिक बिल

  जामताड़ा ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क  नई दिल्ली | 17 अप्रैल महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से लाया गया महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका। दो दिनों तक चली गहन चर्चा और बहस के बाद शुक्रवार शाम इस महत्वपूर्ण बिल पर मतदान कराया गया, लेकिन यह आवश्यक बहुमत हासिल करने में विफल रहा। मतदान के दौरान सदन में कुल 528 सांसद मौजूद रहे, जिनमें से 298 सांसदों ने बिल के समर्थन में वोट दिया, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया। आंकड़ों के अनुसार समर्थन का पलड़ा भारी जरूर रहा, लेकिन संवैधानिक संशोधन होने के कारण इस विधेयक को पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी, जो लगभग 352 वोट होती है। संविधान के प्रावधानों के तहत किसी भी संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए विशेष बहुमत अनिवार्य होता है। इस बिल के पक्ष में कुल मिलाकर 293 सांसदों का प्रभावी समर्थन रहा, जो जरूरी संख्या से काफी कम था। ऐसे में विपक्ष की एकजुट रणनीति ने सरकार की कोशिशों पर पानी फेर दिया और बिल लोकसभा में गिर गया। यह विधेयक लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र रहा है। इसके जरिए संसद ...

बड़जोड़ा पंचायत में पेयजल समस्या पर प्रशासन सख्त जांच दल सक्रिय बंद चापाकलों की मरम्मत का निर्देश गर्मी से पहले राहत देने की तैयारी

  जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़जोड़ा पंचायत में पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी है प्रखंड पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू के नेतृत्व में जांच दल ने निवारण पखवाड़ा के तहत पंचायत भवन में बैठक आयोजित की और क्षेत्र का दौरा कर बंद पड़े चापाकलों व पानी टंकियों की स्थिति का जायजा लिया जांच के दौरान कई चापाकल खराब पाए गए जिनकी मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिया गया है प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले गर्मी के मौसम से पहले सभी खराब चापाकलों को दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े प्रखंड पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई चापाकल खराब या छूटा हुआ हो तो उसकी सूचना तुरंत दें ताकि उसे भी जल्द ठीक कराया जा सके प्रशासन का उद्देश्य है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा समय पर पहुंच सके

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

  संवाददाता चन्दन मंडल  कुडहित (जामताड़ा):गुरुवार को बाबूपुर पंचायत अंतर्गत पाथरचुंड गांव में सात दिवसीय भागवत कथा शुभारंभ के शुभ अवसर पर लगभग 151 कुमारी कन्याओं के द्वारा पूरे गाजे बाजे तथा खोल करताल बजाते हुए हिंगलो नदी से पवित्र जल लाकर कलश स्थापना किए गए। बताते चलें पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाथरचुंड गांव में बांग्ला नव वर्ष के आगमन पर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस सात दिवसीय भागवत कथा का पाठ कथा व्यास बाचिका वृंदावन राधा कुंड निवासी देवी कंचन जी के मुंह से सुनाया जाएगा। यह भागवत पाठ प्रतिदिन संध्या 8:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रकार सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन से पूरे पाथरचुड सहित आसपास के गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा वाचिका इस 7 दिन में भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन अपने मधुर कंठ से सभी को भागवत पाठ सुनाएंगे। इस पवित्र घड़ी में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल प्रमुख रामकिशोर मुर्मू तथा कमेटी सदस्य बृज गोपाल महतो, मानिक चंद्र मंडल, षष्टी पद महतो, अनूप यादव, राजीव महतो के अल...

जामताड़ा में कानून का पहिया तेज, 18 नई पेट्रोलिंग बाइक से अपराध पर कसेगा शिकंजा

  जामताड़ा जिले में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, एसडीओ अनंत कुमार और एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने संयुक्त रूप से 18 नई अपाची पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अधिकारियों ने बताया कि पहले से उपलब्ध 14 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहनों के साथ अब ये नई बाइक पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पेट्रोलिंग बाइकों के माध्यम से अब पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल तक तेजी से पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे आम जनता को तुरंत सहायता मिल सकेगी और अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी। जामताड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पश्चिम बंगाल चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। बॉर्डर इलाकों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। ट्रैफिक नियमों पर सख्ती प्रशासन ने स्...

जामताड़ा में स्कूल रूआर 2026 अभियान शुरू 5 से 18 वर्ष के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन और स्कूल वापसी पर प्रशासन का जोर

 संवाददाता हरिनारायण रुज  जामताड़ा में एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज अपर समाहर्ता पूनम कच्छप जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ तथा जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और पूरे जिले में स्कूल रूआर अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने बताया कि रूआर संताली भाषा का शब्द है जिसका अर्थ स्कूल वापसी है अभियान का उद्देश्य 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ना है उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों के कारणों की गहन जांच कर समाधान किया जाए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे साथ ही दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की बात कही उपायुक्त ने नए नामांकित बच्चों के स्वागत के ल...

बड़जोड़ा के बाल संसद भवन के मरम्मत की मांग*

 संवाददाता पूजन मंडल  *जर्जर स्थिति को लेकर प्रखंड पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन* *जामताड़ा, संवाददाता: जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा में स्थित “झारखंड बाल संसद भवन एवं झारखंड कला संस्कृति अखाड़ा” की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई है।* *इस संबंध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी मनतोष कुमार महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जामताड़ा सदर प्रखंड पदाधिकारी श्री अविश्वर मुर्मू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भवन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए इसके शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्संचालन का अनुरोध किया गया।* *उल्लेखनीय है कि उक्त भवन का निर्माण लाखों रुपये की लागत से ग्राम के बच्चों एवं युवाओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से किया गया था। वर्तमान में देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो चुका है, जिससे इसका उपयोग बाधित हो गया है।* *इस दौरान मुखिया खुसबू टुडू, पंचायत समिति सदस्य स्वर्णलता टुडू, समाज सेवी रबिन्द्र पांडेय, उगल महतो, प्रकाश महतो, बिष्णु ...

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, फतेहपुर में चापानल मरम्मत अभियान तेज

 संवाददाता हरिनारायण रुज फतेहपुर  जामताड़ा जिले में भीषण गर्मी के बीच बढ़ते पेयजल संकट को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत फतेहपुर प्रखंड के पंचायत फतेहपुर बस स्टैंड के सामने खराब पड़े चापानल की मरम्मत कर उसे चालू कराया गया। इस दौरान फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमें जेई किशोर किस्कू, पंचायत सचिव दुखहरण मंडल, मुखिया जिया मुनी हेंब्रम, जल सहिया रीता देवी, जल सहिया नाजिया प्रवीण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में इकरामुल अंसारी, गौरव कुमार, निजाम अंसारी और जलालुद्दीन अंसारी भी इस कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और खराब पड़े पेयजल स्रोतों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है।

जामताड़ा में नई नियुक्ति: संजय कुमार मंडल बने भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष

  संवाददाता हरिनारायण रुज फतेहपुर  जामताड़ा: भारतीय वैश्य महासभा झारखंड प्रदेश द्वारा जामताड़ा जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महासभा ने सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय कुमार मंडल को जामताड़ा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। जारी मनोनयन/नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह निर्णय उनके सामाजिक योगदान, कर्मठता एवं समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जामताड़ा जिले में महासभा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाज के विकास के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि श्री मंडल संगठन की भावी योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारेंगे और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करेंगे। नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 30 दिनों के भीतर सहमति या असहमति नहीं मिलने की स्थिति में इस नियुक्ति को स्वतः स्वीकार मान लिया जाएगा, जिसकी वैधता एक वर्ष तक रहेगी। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्...

कुंडहित कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई गई, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

  कुंडहित: कुंडहित मुख्यालय स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्रपट पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से जाना जाता है, एक दूरदर्शी नेता, महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव और आर्थिक कठिनाइयों को पार करते हुए पूरे देश के लिए समानता और न्याय का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। इस मौके पर वरीय कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर, मंडल अध्यक्ष शिवदास हेंब्रम, दिलीप मजूमदार, रंजीत लायक, सरफुद्दीन, फखरुद्दीन खान,...

फतेहपुर मंडल के बूथ नंबर 19 में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम, नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों को बताया मार्गदर्शक

  संवाददाता हरिनारायण रुज  जामताड़ा: फतेहपुर मंडल अंतर्गत नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 19 में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। भाजपा नेता मनोज गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को एक सशक्त संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य भारत के महू नगर में हुआ था। वे रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की 14वीं संतान थे और उनका जीवन शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, मंडल म...

मदियानडीह में बाल संरक्षण समिति का गठन, बाल शोषण और बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों ने ली जागरूकता की शपथ

 संवाददाता हरिनारायण रुज  जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिमलाडागल के ग्राम मदियानडीह में ग्राम अध्यक्ष किशन सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान बाल शोषण, बाल मजदूरी, और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में वनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल, पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी, मुखिया मिथिला मुर्मू, ग्राम वार्ड सदस्य दिलीप मिधा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिनमें मजीव सिंह, ननुलाल सिंह, आनंद सिंह, रणजीत सिंह, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, पुष्पा कुमारी, अर्जुन सिंह, खजौली देवी, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बाल अधिकारों की रक्षा को मजबूत करना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक जागरूकता फैलाना रहा।

डॉ. विशेश्वर खाँ की 107वीं जयंती पर नाला में रक्तदान शिविर 20 लोगों ने किया रक्तदान

नाला (जामताड़ा): महान जननेता एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर स्वर्गीय डॉ. विशेश्वर खाँ की 107वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को नाला स्थित पीडब्ल्यूडी भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा शामिल हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान जामताड़ा ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही, जिसने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। सोसाइटी के सचिव रथिन घोष ने बताया कि डॉ. विशेश्वर खाँ के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष सुदूरवर्ती क्षेत्रों मे...

नाला थाना में पदभार परिवर्तन, विकास यादव बने नए थाना प्रभारी

  📍 जामताड़ा, संवाददाता: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता द्वारा कई थानों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में बिंदापाथर थाना प्रभारी रहे विकास यादव को नाला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नाला थाना पहुंचकर विकास यादव ने पूर्व थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान थाना परिसर में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। पदभार संभालने के बाद विकास यादव ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सकती है।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए उपायुक्त, नाला सीएचसी के सर्जन का वेतन बंद करने का निर्देश

  उपायुक्त की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न_ जामताड़ा समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति, जिला टास्क फोर्स, रोगी कल्याण समिति, टीबी टास्क फोर्स, टीबी निक्षय पोषण योजना एवं फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न टास्क फोर्स के कार्यों, उनके दायित्वों एवं प्रगति की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार पदाधिकारियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न स्वास्थ्य पैरामीटर की गहन समीक्षा समीक्षा के क्रम में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, बीसीजी टीकाकरण, पूर्ण टीकाकरण, मिजिल्स-रूबेला उन्मूलन, कुपोषण उपचार केंद्र, परिवार नियोजन, एनीमिया मुक्त झ...

जामताड़ा में खेती की नई क्रांति: “स्ट्रॉबेरी दीदी” मुसर्रत खातून ने बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर

  पारंपरिक खेती से अलग राह चुनकर स्ट्रॉबेरी उत्पादन में हासिल की सफलता, जिले के किसानों के लिए बनीं प्रेरणास्त्रोत  शमीम अंसारी संवाददाता जामताड़ा  जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत गोकुला गांव की रहने वाली मुसर्रत खातून ने अपने साहस, मेहनत और नवाचार के दम पर खेती के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। कभी पारंपरिक खेती और घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली मुसर्रत आज “स्ट्रॉबेरी दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई दिशा भी है। मुसर्रत खातून का जीवन पहले आम ग्रामीण महिलाओं की तरह ही था, जहां खेती पारंपरिक फसलों—जैसे धान और मकई—तक सीमित थी। आय के सीमित साधनों के कारण आर्थिक स्थिति में खास सुधार नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उन्होंने कुछ नया करने की ठानी। इसी दौरान वह झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ीं और ‘गुलाब आजीविका सखी मंडल’ की सदस्य बनीं। इस मंच से जुड़ने के बाद उन्हें आधुनिक खेती, बेहतर उत्पादन तकनीक और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली। प्रशिक्षण और ...

डॉ. दुर्गेश झा को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, डिजिटल हेल्थ में योगदान के लिए सम्मानित

📍 जामताड़ा | संवाददाता शेख शमीम  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. दुर्गेश झा को “उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें डिजिटल हेल्थ सेवाओं, विशेष रूप से ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन के माध्यम से उत्कृष्ट, संवेदनशील और निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान आईआईटी ऑडिटोरियम, एनयूएमपी कैंपस में आयोजित भव्य समारोह में दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, मेडिकल छात्र एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. दुर्गेश झा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार लाने और डिजिटल हेल्थकेयर को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सेवा भावना, विशेषज्ञता और समर्पण झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से हजारों मरीजों को ऑनलाइन परामर्श प्रदान किया है। खास बात यह है कि उन्होंने न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि बेहद दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी बिना अस्पताल आए, घर बैठे गुणवत...

जामताड़ा: एसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मंदिर के पास युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

  जामताड़ा। जिले में अवैध हथियार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास एक युवक के अवैध हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण उसे पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल राज (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी मिहिजाम थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस तथा एक ओप्पो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया गया है। इस संबंध में मिहिजाम थाना कांड संख्या 17/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के अंतर्गत मामला द...

झारखंड विधानसभा में CPA की वार्षिक बैठक, वैश्विक शांति व लोकतंत्र पर जोर

  पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि, केप टाउन में होने वाले 69वें सम्मेलन की दी जानकारी 📍 रांची: झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) की झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सह CPA झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्रनाथ महतो ने की। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष के प्रारंभिक वक्तव्य से हुई। इस दौरान CPA झारखंड शाखा के पूर्व सदस्य रामदास सोरेन एवं रामचंद्र नायक के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि वर्ष 1911 में स्थापित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ आज 56 देशों का एक प्रभावशाली वैश्विक मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह संगठन संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच है, जो सुशासन, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर केवल उपस्थिति दर्ज कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनसे राष्ट्र के विकास में ठोस योगदान देना आवश्यक है। उन्होंने आगामी 69वें CPA सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन दक्षिण ...

जामताड़ा में 5वीं जूनियर जिला खो-खो प्रतियोगिता 2026 का भव्य आगाज़*

  *खेल भावना और उत्साह से सराबोर हुआ संत एंथोनी विद्यालय परिसर* जिले में उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 5वीं जूनियर जिला खो-खो प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार को संत एंथोनी विद्यालय, जामताड़ा में उत्साह एवं उमंग के बीच संपन्न हुआ। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से अंडर-18 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी पूरे जोश के साथ 16 टीमें भाग ली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी तरुण गुप्ता, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गादास भंडारी, विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, सचिव नंदन सिंह, प्राचार्य लारेब खान, समाजसेवी कमलेश मंडल, आकाश साव, गौरव जोशी, शिक्षक हृदय एवं नवीन कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आशा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे न केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनु...

आजादी के 78 साल बाद भी प्यासा और बेबस तेलियाबांधी—न सड़क, न पानी, हर दिन संघर्ष की नई कहानी”

 संवाददाता पूजन मंडल फतेहपुर  जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड का तेलियाबांधी गांव आज भी उन अधूरी उम्मीदों की कहानी बयां करता है, जिनका वादा सालों से किया जाता रहा है। करीब 300 घरों की आबादी वाला यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, मानो विकास की रफ्तार यहां आकर थम सी गई हो। गांव तक पहुंचने के लिए आज भी पक्की सड़क का अभाव है। जो रास्ता है, वह सिर्फ एक कच्चा ट्रैक है, जो बरसात के मौसम में पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल जाता है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का घर से निकलना भी किसी जोखिम से कम नहीं होता। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, बुजुर्गों की आवाजाही रुक जाती है, और किसी के बीमार पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। वहीं दूसरी ओर, पानी की समस्या इस गांव की सबसे बड़ी पीड़ा बनकर सामने आई है। यहां के लोग आज भी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को रोजाना कई किलोमीटर दूर तक जाकर पानी लाना पड़ता है। घंटों की मशक्कत के बाद ही कुछ पानी मिल पाता है। गर्मी के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जब पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर...

जन्म से विदाई तक एक लड़की की अनकही कहानी।

 जन्म से विदाई तक एक लड़की की अनकही कहानी। लेखिका: नूजहत जहां एक लड़की की ज़िंदगी सच में आसान नहीं होती। वह जन्म लेती है किसी घर में, पलती-बढ़ती है वहीं… मगर बचपन से ही उसे सिखा दिया जाता है ये घर तुम्हारा नहीं है। वो हँसती है, खेलती है, अपने सपनों को सजाती है… माँ के आँचल में सुकून ढूँढती है, पिता की उंगली पकड़कर दुनिया को समझती है… फिर भी उसके मन के किसी कोने में ये बात बैठा दी जाती है कि एक दिन उसे यहाँ से जाना होगा। और फिर एक दिन… वो अपने ही घर से विदा हो जाती है। नए घर ससुराल में कदम रखती है, जहाँ अपनापन पाने में वक्त लगता है। वहाँ भी कभी शब्दों में, कभी नज़रों में उसे फिर वही एहसास मिलता है ये तुम्हारा घर नहीं है… तो सवाल उठता है… आख़िर उसका घर है कहाँ जब ज़िम्मेदारियों की बात आती है, तो कहा जाता है ये तुम्हारा घर है, इसे तुम नहीं संभालोगी तो कौन संभालेगा? लेकिन जब अधिकार की बात होती है, तो वही घर अचानक पराया हो जाता है। एक लड़की हर रिश्ता दिल से निभाती है हर दर्द सहकर भी मुस्कुराती है, हर ताने को चुपचाप सहकर भी अपनों के लिए खड़ी रहती है। लेकिन क्या किसी ने ये सोचा है वो भी इ...

देवली कुंडागल में आस्था का सैलाब, भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा इतिहास; 121 कन्याओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण

   (नाला) | संवाददाता नाला प्रखंड अंतर्गत देवली कुंडागल की पावन धरती पर गुरुवार को आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब सर्बजानिन बजरंगबली मंदिर का बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के गांवों से भी लोग इस पावन अवसर के साक्षी बनने पहुंचे। “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 121 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा रही। देवलीश्वर शिव गंगा से जल भरकर पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याओं की कतार जब गांव की गलियों से गुजरी, तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। सिर पर सजे कलश और गूंजते जयकारों ने पूरे क्षेत्र को एक विशाल धार्मिक उत्सव में तब्दील कर दिया। मंदिर का निर्माण कार्य 28 मई 2020 को पूर्ण होने के बाद गुरुवार ...

नाला में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

  जामताड़ा। जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के नेताजी स्टेडियम में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। सुबह तड़के से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। बनारस से पधारे पंडित परमात्मा पांडे ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महायज्ञ का समापन कराया। आयोजन का संचालन आयोजक राधु मंडल के नेतृत्व में किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह धार्मिक अनुष्ठान बड़े पैमाने पर संपन्न हुआ। आयोजन समिति के अनुसार, नौ दिनों तक चले इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन हुआ, जिसमें वृंदावन से आई कथावाचिका राधा किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को भागवत का रसपान कराया। कथा के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाउल गान, कीर्तन और अन्य धार्मिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हो...

नन्ही प्रतिभा जश्मिन खातून ने राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

  जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय विक्रमपुर की कक्षा दूसरी की छात्रा जश्मिन खातून उर्फ फलक ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी विषय में राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उसकी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद आजाद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता रांची स्थित जेसीईआरटी परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर के चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जश्मिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। जश्मिन की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकगण भी उसकी उपलब्धि से उत्साहित हैं और इसे विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब ...