संवाददाता हरिनारायण रुज
जामताड़ा: फतेहपुर मंडल अंतर्गत नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 19 में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
भाजपा नेता मनोज गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को एक सशक्त संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य भारत के महू नगर में हुआ था। वे रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की 14वीं संतान थे और उनका जीवन शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, मंडल महामंत्री निवारण मंडल, भाजपा नेता मनोज गोस्वामी, गुलाब मिर्धा, वार्ड सदस्य दिलीप मिर्धा, संजीव मिर्धा, सुरेश मिर्धा, जयदेव मिर्धा, फनीलाल मिर्धा, प्रसादी मिर्धा सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “बाबा साहेब अमर रहें” के नारे लगाए

एक टिप्पणी भेजें