कुंडहित: कुंडहित मुख्यालय स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्रपट पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से जाना जाता है, एक दूरदर्शी नेता, महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव और आर्थिक कठिनाइयों को पार करते हुए पूरे देश के लिए समानता और न्याय का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
इस मौके पर वरीय कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर, मंडल अध्यक्ष शिवदास हेंब्रम, दिलीप मजूमदार, रंजीत लायक, सरफुद्दीन, फखरुद्दीन खान, प्रोसेनजीत चक्रवर्ती, सरफरुद्दीन अंसारी, सुमन घोष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

एक टिप्पणी भेजें