Top News

मदियानडीह में बाल संरक्षण समिति का गठन, बाल शोषण और बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों ने ली जागरूकता की शपथ

 संवाददाता हरिनारायण रुज 


जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिमलाडागल के ग्राम मदियानडीह में ग्राम अध्यक्ष किशन सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया।

बैठक के दौरान बाल शोषण, बाल मजदूरी, और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में वनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल, पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी, मुखिया मिथिला मुर्मू, ग्राम वार्ड सदस्य दिलीप मिधा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिनमें मजीव सिंह, ननुलाल सिंह, आनंद सिंह, रणजीत सिंह, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, पुष्पा कुमारी, अर्जुन सिंह, खजौली देवी, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बाल अधिकारों की रक्षा को मजबूत करना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक जागरूकता फैलाना रहा।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume