Top News

डॉ. विशेश्वर खाँ की 107वीं जयंती पर नाला में रक्तदान शिविर 20 लोगों ने किया रक्तदान



नाला (जामताड़ा): महान जननेता एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर स्वर्गीय डॉ. विशेश्वर खाँ की 107वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को नाला स्थित पीडब्ल्यूडी भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा शामिल हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान जामताड़ा ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही, जिसने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

सोसाइटी के सचिव रथिन घोष ने बताया कि डॉ. विशेश्वर खाँ के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष सुदूरवर्ती क्षेत्रों में इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक किया जा सके। वहीं, सोसाइटी के सह सचिव गौतम खाँ ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य डॉ. खाँ के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर के अलावा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, चश्मा वितरण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को सहायता प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर जिप सदस्य सह पूर्व विधायक की पुत्रवधू वंदना खाँ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विशेश्वर खाँ के पैतृक गांव लायकापुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही नेत्र ऑपरेशन करा चुके 74 मरीजों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उप प्रमुख समर माजी, जिप सदस्य रीना मंडल, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली, कन्हाई माल पहाड़िया, भजहरि मंडल, पंकज झा, राजू राय, सजल दास, तन्मय घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume