📍 जामताड़ा, संवाददाता:
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता द्वारा कई थानों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में बिंदापाथर थाना प्रभारी रहे विकास यादव को नाला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नाला थाना पहुंचकर विकास यादव ने पूर्व थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान थाना परिसर में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई।
पदभार संभालने के बाद विकास यादव ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें