Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

संजय कुमार राठौर  नीमगांव खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नीमगावं के नेतृत्व में आज दिनांक 28.02.2026 को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, एसटी नं0 71/1993 मु0अ0सं0 37/1992 धारा 302/34 भादवि में वारण्टी अभियुक्त को नरेश चन्द्र पुत्र रुघुवर दयाल गुप्ता निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना पिसांवा जनपत सीतापुर हाल पता ग्राम लोहटी थाना नीमगांव जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1.थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम थाना नीमगांव जनपद खीरी 2.उ0नि0 श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी 3.का0 अभिषेक कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी

01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संजय कुमार राठौर  लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में आज दिनांक 28.02.2026 को थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा 01 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करके 01अभियुक्त शैलेन्द्र गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम सैधरी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खीरी पर मु0अ0सं0 144/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1.उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार वर्मा थाना व जनपद खीरी  2.उ0नि0 संजय कुमार यादव थाना व जनपद खीरी 3.हे0का0 विक्रम कुमार थाना व जनपद खीरी 4.हे0का0 जयप्रकाश वर्मा थाना व जनपद खीरी  5.का0 गौरव कुमार थाना व जनपद खीरी 6.का0 गंगादीन थाना व जनपद खीरी 7.का0 अंकित सिंह थाना व जनपद खीरी

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया

संजय कुमार राठौर  मितौली खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली के नेतृत्व में आज दिनांक 28.02.2026 को थाना मितौली पुलिस द्वारा, चचेरे भाई को मारना पीटने, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 84/2026 धारा 105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम ओडहरा थाना मितौली जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1.प्र0नि0 महेश पाठक थाना मितौली जनपद खीरी 2.उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना मितौली जनपद खीरी 2.हे0का0 होरीलाल थाना मितौली जनपद खीरी  3.का0 तरूण कुमार थाना मितौली जनपद खीरी

01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संजय कुमार राठौर  लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में आज दिनांक 28.02.2026 को थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा 01 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करके 01अभियुक्त शैलेन्द्र गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम सैधरी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खीरी पर मु0अ0सं0 144/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1.उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार वर्मा थाना व जनपद खीरी  2.उ0नि0 संजय कुमार यादव थाना व जनपद खीरी 3.हे0का0 विक्रम कुमार थाना व जनपद खीरी 4.हे0का0 जयप्रकाश वर्मा थाना व जनपद खीरी  5.का0 गौरव कुमार थाना व जनपद खीरी 6.का0 गंगादीन थाना व जनपद खीरी 7.का0 अंकित सिंह थाना व जनपद खीरी

5.38 लाख महिलाओं को होली उपहार, सीएम ने भेजी सब्सिडी

 5.38 लाख महिलाओं को होली उपहार, सीएम ने भेजी सब्सिडी उज्ज्वला योजना से रोशन हुई होली, जनप्रतिनिधियों ने डीएम संग बांटे प्रतीकात्मक चेक मुख्यमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग, लाभार्थियों के चेहरों पर छलकी खुशी संजय कुमार राठौर सह संपादक  लखीमपुर खीरी 28 फरवरी। महिलाओं की होली का त्यौहार रोशन करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी की सौगात दी।  कलेक्ट्रेट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लखनऊ से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को देखा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने किया।जनपदीय कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और डीएसओ अंजनी कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरका...

थाना समाधान दिवस : थाना खीरी में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

संजय कुमार राठौर सह संपादक  लखीमपुर खीरी, 28 फरवरी। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने थाना खीरी में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें।  डीएम-एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध...

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

संजय कुमार राठौर सह संपादक  लखीमपुर खीरी।1.वर्ष 2015 में थाना खीरी जनपद खीरी पर अभि0 जीतू मिश्रा उर्फ जितेन्द्र मिश्रा पुत्र उमाशंकर मिश्रा उर्फ रमाशंकर निवासी बसैगापुर थाना व जनपद खीरी के द्वारा नाबालिक दलित पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने पर मु0अ0सं0 302/2015 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 3(1)xi एससी एसटी एक्ट थाना खीरी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्या0 ADJ-13 Add-2 Pocso Act द्वारा करते हुए दिनांक 27.02.26 को अभि0 जीतू मिश्रा उपरोक्त को जेल मे बितायी गयी अवधि के कारावास की सजा सुनायी गयी। सजा कराने में विशेष योगदान लोक अभियोजक बृजेश कुमार पाण्डेय व कोर्ट पैरोकार का0 अजय कुमार का रहा।

उपायुक्त अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न

उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों को होली की दीं शुभकामनाएं होली को मर्यादा में संयम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं जिलेवासी - उपायुक्त सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर - उपायुक्त उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व 2026 को लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सोशल मीडिया का करें विवेकपूर्ण प्रयोग; अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि होली को हुड़दंग के रूप में न मनाकर मर्यादा में संयम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं एवं जिले की गरिमा को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि रमजान का भी महीना चल रहा है, ऐसे में सभी से अपील है कि एक-दूसरे समुदाय की भावना का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने-अपने पर्व मनाएं। सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें, बिना तथ्यों को जाने और बिना सत्यापन के किसी प्रकार का पोस्ट न करें और न ही उसे शेयर करें। जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर पैनी ...

होली पर रहेगी कड़ी निगरानी, नाला थाना में शांति समिति की बैठक

नाला। रंगों के पर्व को लेकर नाला थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में नाला थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई। नाला थाना प्रभारीराजीव रंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, मारपीट, नशे में उत्पात या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से तैनात रहेगी और गश्ती दल लगातार क्षेत्र का भ्रमण करेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। तय सीमा से अधिक ध्वनि पर रोक रहेगी तथा आपत्तिजनक गीतों के प्रसारण की अनुमति नहीं होगी। त्योहार के समय अफवाहों से बचने और जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की गई। स्थानीय लोगों से कहा गया कि किसी भी तरह की सूचना या विवाद की स्थिति में सीधे थाना से संपर्क करें। बैठक में यह भी...

जामताड़ा में COSMO BAZAAR का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर से बाजार में उत्साह

समीम अंसारी की रिपोर्ट  जामताड़ा, संवाददाता। शनिवार का दिन जामताड़ा के लिए खास साबित हुआ जब शहर को फैशन और लाइफस्टाइल का नया और आधुनिक गंतव्य मिला। टावर चौक, चिल्ड्रन पार्क के सामने COSMO BAZAAR का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला और पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। 5 राज्यों में 81 स्टोर्स संचालित करने वाला यह प्रतिष्ठित ब्रांड अब जामताड़ा में भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। आधुनिक साज-सज्जा, आकर्षक डिस्प्ले और विशाल शॉपिंग स्पेस के साथ यह स्टोर शहर में फैशन का नया केंद्र बनकर उभरा है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। ₹2499 की खरीदारी पर 6 पीस पानी की बोतल मुफ्त, ₹4999 की खरीदारी पर 6 पीस ग्लास टंबलर मुफ्त तथा ₹9999 की खरीदारी पर 3 जार मिक्सर ग्राइंडर मुफ्त दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन 5 भाग्यशाली ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है, जिसमें ₹1000 की फ्री शॉपिंग जीतने का मौका मिल रहा है। इन आकर्षक ऑफर्स के कारण ग्राहकों की भीड़ लगातार बनी हुई है। COSMO BAZAAR ...

नाला में जेएसएलपीएस की दीदीयों ने तैयार किया 5 क्विंटल प्राकृतिक पलाश गुलाल, कई जिलों से मिल रहे ऑर्डर

नाला (जामताड़ा): जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदीयों ने नाला प्रखंड स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में इस वर्ष लगभग 5 क्विंटल पलाश फूल एवं विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों से अबीर और रंग-गुलाल तैयार किया है, ताकि इस साल होली प्राकृतिक रंगों के साथ मनाई जा सके। दीदीयों ने बताया कि जामताड़ा जिले के साथ-साथ अन्य जिलों जैसे दुमका, देवघर और धनबाद से भी प्राकृतिक अबीर-गुलाल के ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक लगभग 5 क्विंटल गुलाल तैयार किया जा चुका है, जो पूरी तरह प्राकृतिक रूप से निर्मित है। गुलाल तैयार करने की प्रक्रिया में पलाश के फूलों को पहले सुखाया जाता है, फिर उसे बारीक छानकर उससे रंग निकाला जाता है। सुगंध के लिए कपूर मिलाया जाता है तथा आकर्षक रंग के लिए फूड कलर का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार पूरी सावधानी के साथ अबीर तैयार किया जा रहा है। अब तक तैयार किए गए अबीर-गुलाल को जामताड़ा जिले के नाला, कुंडहित, फतेहपुर, कर्माटांड़ और नारायणपुर सहित विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों से भी लगातार ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। दीदीयों न...

भाकपा की बैठक में संगठन एवं जन संगठन को मजबूत बनाने सदस्यता अभियान एवं नवीकरण पर जोर देने का किया अपील।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मंजूर भवन झंडा चौक रामगढ़।    शताब्दी वर्ष समारोह में 15 मार्च 2026 को रांची चलो महेंद्र पाठक।  शताब्दी समारोह रामगढ़ के शाहिद मांजरुल हसन खान, मायाराम महतो, महेश महतो, कुंवर महतो, एस डी शर्मा, एवं बालेश्वर महतो के शहीद ज्योति शामिल होगा।  भाकपा की बैठक में संगठन एवं जन संगठन को मजबूत बनाने सदस्यता अभियान एवं नवीकरण पर जोर देने का किया अपील।  रामगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक राज्य परिषद के सदस्य घाणेनाथ चौधरी की अध्यक्षता में मंजूर भवन झंडा चौक रामगढ़ हुई, बैठक में दिवंगत साथियों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।  बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक राज्य परिषद के सदस्य मेवा लाल प्रसाद, नेमन यादव उपस्थित थे।  प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने राज्य परिषद के फैसले के रिपोर्टिंग करते हुए कहा कि राज्य में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता एवं नवीकरण सहित जन संगठनों के निर्माण एवं सम्मेलन का काम हो रहा है, रामगढ़ में भी सदस्यता अभियान को तेज करना है, पाठक ने ब...

नगरपालिका (आम) निर्वाचन में मीडिया की भूमिका रही सराहनीय; उपायुक्त ने मीडिया के प्रति जताया आभार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने मतगणना समाप्ति के उपरांत प्रेस वार्ता कर दी जानकारी शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में मतगणना हुआ संपन्न; उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को दीं बधाई; बोले - सभी ने किया टीम भावना से कार्य*  न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में मतगणना समाप्ति के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों की जानकारी जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा राज कुमार मेहता , वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज मौजूद रहे।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों निकायों 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत...

यह जीत मेरी नहीं, जामताड़ा की जनता की जीत है” — आशा गुप्ता

जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार जनता ने स्पष्ट और मजबूत जनादेश दिया है। शांतिपूर्ण माहौल में हुई मतगणना के बाद घोषित परिणामों में आशा गुप्ता ने 974 वोटों के अंतर से उल्लेखनीय जीत दर्ज की। इस जीत के साथ नगर की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर उत्सुकता का माहौल था। जैसे-जैसे रुझान सामने आते गए, समर्थकों में विश्वास बढ़ता गया। अंतिम परिणाम की घोषणा होते ही शहर के कई हिस्सों में खुशी का माहौल बन गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का स्वागत शालीनता के साथ किया। जीत के बाद आशा गुप्ता ने बेहद संयमित और भावुक अंदाज़ में कहा, “यह जीत मेरी नहीं, जामताड़ा की जनता की जीत है। आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, वह मेरे लिए जिम्मेदारी है। चुनाव के दौरान हम जिन मुद्दों और कार्यों की सूची लेकर जनता के बीच गए थे, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।” उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पेयजल आपूर्ति में सुधार, सड़कों की गुणवत्ता बेहतर करना और स्ट्रीट लाइट की स...

आज का समाज जितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है, उतनी ही तेजी से मानवीय संबंधों की गरिमा और गहराई

जुनून बना जाल... प्रेम बना सवाल में गिरावट आ रही है। प्रेम विवाह, जो कभी सामाजिक बदलाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की पहचान माने जाते थे, अब कई बार हत्या, धोखा और मानसिक शोषण की वजह बनते जा रहे हैं। जब दो व्यक्ति प्रेम करते हैं, तो वह एक उम्मीद और विश्वास के साथ जीवन का साथ चुनते हैं। लेकिन जब यह साथ सामाजिक स्वीकृति या पारिवारिक दबाव के कारण टूटता है, तो उसका अंत सिर्फ बिछड़ने पर नहीं होता बल्कि कई बार हत्या, आत्महत्या या ऑनर किलिंग जैसी दुखद घटनाओं में तब्दील हो जाता है। आज की युवा पीढ़ी रिश्तों को भावनाओं से नहीं, बल्कि स्वार्थ, जल्दबाजी और दिखावे की दृष्टि से देख रही है। सोशल मीडिया पर 'कपल गोल्स' दिखाने वाले वही जोड़े जब जमीनी सच्चाई से टकराते हैं, तो वे उस प्रेम को निभा नहीं पाते। बढ़ते अपराधों के आंकड़े बताते हैं कि प्यार में असफल होने या संबंध टूटने के बाद सबसे ज्यादा हिंसा देखने को मिल रही है। कहीं लड़की ने मना किया, तो लड़का जान से मार बैठा। कहीं शादी के बाद दूसरे रिश्ते में पड़कर अपने ही जीवनसाथी को रास्ते से हटा दिया। इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है क्या आज के प्रे...

मिहिजाम नगर परिषद हेतु 20 एवं जामताड़ा नगर पंचायत हेतु बनाए गए हैं 14 टेबल

 (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त कल  प्रातः 08:00 बजे से न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में की जाएगी मतों की गणना; जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  रवि आनंद  ने वरीय अधिकारियों संग निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा; दिए कई अहम दिशा निर्देश*_ _* मिहिजाम नगर परिषद हेतु 20 एवं जामताड़ा नगर पंचायत हेतु बनाए गए हैं 14 टेबल* _  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण कर कल दिनांक 27.02.2026 को होने वाले मतगणना कार्य को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाओं को अविलंब करें दुरुस्त निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने दोनों निकायों 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत के लिए चिन्हित मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतगणना कक्ष हेतु लगाए गए टेबल, पर्याप्त संख्या में कुर्सी, पंखा, प्रकाश, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन, सीसीटीवी से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था...

होली 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

रिपोर्ट आशीष यादव लोकेशन -दुमका दुमका। होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित जिले के सभी वरीय एवं विभागीय पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी समुदाय मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। स्वास्थ...

कृषि विभाग की समीक्षा बैठक, ग्रांट टू एफपीओ योजनाओं की प्रगति पर जोर

रिपोर्ट आशीष यादव लोकेशन -दुमका दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग की ग्रांट टू एफपीओ योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों द्वारा संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजना के तहत मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, गाय एवं बकरी के चारा उत्पादन, खाद्य बीज उत्पादन तथा सब्जी उत्पादन से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी लगन, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ करें। जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं उत्पादक समूहों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित योजना से जुड़े लाभार्थी उपस्थित थे।

दुमका में सदर अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट आशीष यादव लोकेशन -दुमका दुमका: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई द्वारा आज उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई गई। परिषद ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह ने कहा कि अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। दवाइयां और चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित उपचार नहीं मिल रहा है। साथ ही ठेकेदारी एवं निजी एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त सामग्रियों की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। एबीवीपी ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें मरीजों को अनावश्यक रूप से निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने की जांच, उपलब्ध मशीनों के समुचित उपयोग, बेड खाली होने के बावजूद मरीजों को जमीन पर सुलाए जाने की व्यवस्था पर रोक, साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता में सुधार, सरकारी चिकित्सकों द्वारा निजी अस्पतालो...

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट के आरोप में एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो पर एसपी ने की सख्त कार्रवाई

जामताड़ा समीम अंसारी  जामताड़ा में सड़क पर हुई एक मामूली कहासुनी ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया। बाइक के सामने से टोटो मोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक एएसआई पर टोटो चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आम लोगों के बीच नाराजगी देखी गई। छोटी सी बात से बढ़ा विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर टोटो मोड़ने के दौरान बाइक सवार एएसआई और चालक के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि एएसआई ने गुस्से में टोटो का पीछा किया, उसे रास्ते में रोककर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मारपीट की। पूरी घटना को एक राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कथित रूप से पुलिस अधिकारी को वर्दी का दबाव बनाते और चालक के साथ दुर्व्यवहार करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस व्यवहार पर सवाल उठाए। लोगों में नाराजगी घटना के बाद आम नागरिकों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि सड़क पर छोटी गलती या विवाद के कारण किसी के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नह...

भारत नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रदर्शन

संजय कुमार राठौर सह संपादक लखीमपुर-खीरी, 25 फरवरी। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव के अंतर्गत युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी के गोल्डेन जुबली हॉल में बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी के साथ रंगोली, चित्रकला एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं के साथ भारत–नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक श्रीमान् राजा युवराज दत्त सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत, सरस्वती वंदना एवं कुलगीत की प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के निदेशक श्री अतुल द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को इस प्रकल्प के महत्त्व से परिचित कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा क्रमशः प्रियांशी ने नेपाली न...

वित्तीय वर्ष 2026 - 27 का बजट पेश होते ही जामताड़ा झामुमो नेता अशोक मंडल ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं मुख्यमंत्री को जताया आभार

जनआकांक्षाओं को समर्पित है अबुआ दिशोम बजट : अशोक मंडल जामताड़ा सिटी रिपोर्टर/दिनबंधु राउत राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट प्रस्तुत होते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाओं और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। सत्तापक्ष के नेताओं ने इसे राज्य के विकास की नई रूपरेखा बताते हुए स्वागत किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह दुमका सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने बजट की सराहना करते हुए इसे अबुआ दिशोम बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें सामाजिक सुरक्षा व शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उनके अनुसार शिक्षा में निवेश राज्य के भविष्य को मजबूत करेगा, जबकि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं कमजोर वर्गों को संबल प्रदान करेंगी। मंडल ने कहा कि इस बजट में कृषि, पेयजल और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ होंगी। उन्होंने यह भी कहा ...

थाना पढुवा क्षेत्र में दो सड़क हादसे, 1 छात्र और 1 वाहन चालक की मौत, डीएम-एसपी ने जताया दुख

* डीएम, एसपी, सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे, घायलों के इलाज की खुद संभाली कमान* डीएम, एसपी ने घायल बच्चों से मुलाकात की, परिजनों को दिया पूरी मदद का भरोसा लखीमपुर खीरी, 23 फरवरी। थाना पढुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राहत एवं उपचार व्यवस्था की कमान संभाल ली। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता स्वयं जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से वार्ता कर उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। डीएम-एसपी के साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम सहित अधिकारियों का दलबल मौजूद रहा। प्रथम दुर्घटना तहसील धौरहरा अंतर्गत ग्राम रमियाबेहड़ के समीप उस समय हुई जब थाना शारदा नगर क्षेत्र के ग्राम चमेली एवं आसपास के गांवों के छात्र बोर्ड परीक्षा देने हेतु वैन से रमियाबेहड़ स्थित गायत्री देवी इंटर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान वैन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बेलपुरवा (तहसील सदर) निवासी 17 वर्षीय छात्र चंचल पुत्र विवान की मृत्यु ह...

अवैध तमंचा कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

संजय कुमार राठौर सह संपादक  पलिया खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक- 24.02.2026 को थाना पलिया पुलिस द्वारा, 01 अभियुक्त बिलाल उर्फ सैम पुत्र पप्पू निवासी पठान -2 थाना पलिया जनपद खीरी को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर , 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना पलिया पर मु0अ0स0 49/26 अन्तर्गत धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 1.व0उ0नि0 रामजीत यादव थाना पलिया जनपद खीरी ।  2.हे0कां0 जितेन्द्र सिंह थाना पलिया जनपद खीरी ।  3.कां0 अमन कुमार राय थाना पलिया जनपद खीरी ।  4.कां0 अतुल त्रिपाठी थाना पलिया जनपद खीरी ।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

संजय कुमार राठौर सह संपादक  निघासन खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में आज दिनांक 24.02.2026 को थाना निघासन पुलिस द्वारा, मु0अ0स0 79/2026 धारा 303(2) बीएनएस में 02 नफर वांछित अभियुक्तों 1.रंजीत सिंह पुत्र तीरथ सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम गदनिया थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी 2.रूस्तम सिंह पुत्र स्व राम गुलाम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम पढुआ मजरा त्रिकौलिया थाना सम्पूर्णानगर जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तोम को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1.उ0नि0 आदित्य कुमार यादव थाना निघासन जनपद खीरी 2.का0 प्रंशान्त तेवतिया थाना निघासन जनपद खीरी 3.का0 राजकुमार यादव थाना निघासन जनपद खीरी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी ,वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सह संपादक संजय कुमार राठौर सह संपादक  भीरा खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष भीरा के नेतृत्व में आज दिनांक 24.02.2026 को थाना भीरा पुलिस द्वारा, मु0अ0स0 80/2026 धारा 65(1)/352/351(3) बीएनएस व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट में 01 नफर वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम बेलहा सिकटिहा थाना भीरा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1.थानाध्यक्ष रोहित दुबे थाना भीरा जनपद खीरी 2.का0 जगजीवन थाना भीरा जनपद खीरी 3.का0 शगुन थाना भीरा जनपद खीरी

अपनों से मांगने की व्यर्थता, राघवेंद्र त्रिपाठी महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0

संत कबीर नगर 24 फरवरी 2026, कबीर दास जी का यह दोहा हमें जीवन के एक महत्वपूर्ण पहलू को समझने के लिए प्रेरित करता है।कबीरा दोहा कहता है, "कबीरा वे नर मर गए जो कुछ मांगन जाए, उनसे पहले वे मुये जिन मुख निखसत नाही।" इस दोहे में कबीर दास जी कहते हैं कि जो लोग दूसरों से कुछ मांगने जाते हैं, वे वास्तव में मर जाते हैं। लेकिन उनसे भी पहले वे लोग मर जाते हैं जिनके मुंह से कोई मांग नहीं निकलती, यानी जो अपने आत्मसम्मान को बनाए रखते हैं और दूसरों से कुछ नहीं मांगते। इस दोहे का मुख्य संदेश यह है कि आत्मसम्मान और स्वाभिमान सबसे महत्वपूर्ण हैं। जो लोग दूसरों से कुछ मांगते हैं, वे अपने आत्मसम्मान को खो देते हैं और अपने आप को दूसरों के अधीन कर लेते हैं। लेकिन जो लोग अपने आत्मसम्मान को बनाए रखते हैं और दूसरों से कुछ नहीं मांगते, वे वास्तव में जीवित हैं और अपने जीवन को सार्थक बनाते हैं। इस दोहे में कबीर दास जी हमें यह भी सिखाते हैं कि मांगना एक प्रकार की मृत्यु है, जबकि आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान जीवन का प्रतीक हैं। जो लोग अपने जीवन में आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान को अपनाते हैं, वे वास्त...

मदरसों की ज़रूरत और ज़कात की ज़िम्मेदारी

  संवाददाता/जामताड़ा ऑल इंडिया पसमांदा उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सद्दाम हुसैन ने बताया है कि ज़कात दीन-ए-इस्लाम का एक बुनियादी रुक्न है और साहिबे-निसाब पर फ़र्ज़ है।इसकी अदायगी महज़ एक समाजी मदद नहीं, बल्कि शरीअत का मुक़र्रर किया हुआ हुक्म है।क़ुरआन-ए-करीम में इसके मसारिफ़ साफ़ तौर पर बयान कर दिए गए हैं और अहादीस में इसके जमा करने और तक़सीम करने का तरीक़ा मौजूद है।लिहाज़ा ज़कात को उन्हीं जगहों पर खर्च किया जा सकता है जिनका तअय्युन शरीअत ने किया है। मौजूदा दौर तख़स्सुस का दौर है। मेडिकल का माहिर इंजीनियरिंग में राय नहीं देता और इंजीनियर मेडिकल में दख़ल नहीं देता। हर फ़न के लिए अलग इदारे और अलग माहिरीन हैं। इसी तरह दीन और शरीअत का भी अपना मुकम्मल निज़ाम है, जिसमें वही लोग रहनुमाई के अहल हैं जिन्होंने उलूम-ए-दीन की बाक़ायदा तालीम हासिल की हो। अफ़सोस की बात है कि आज सोशल मीडिया और आम मजलिसों में ऐसे लोग भी ज़कात और दीन के मसाइल पर राय देने लगते हैं जिनका दीन से कोई तख़स्सुस नहीं रहा। जब दुनियावी मसाइल में ग़ैर-माहिर की बात क़बूल नहीं की जाती, तो दीन के नाज़ुक मसाइल में कैसे...

कलियुग में नाम ही एकमात्र संवल:- हिरण्यमय गोस्वामी महाराज

*सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ खट्टोजोरी गाँव में आयोजित* फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के खट्टोजोरी गाँव महाशिवरात्रि के शुभ उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान आयोजित होने से क्षेत्र में आपार भक्ति मय माहौल देखा गया!  श्रीमद् भागवत के छठे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राधाकुण्ड श्रीधाम वृंदावन धाम से पधारे श्री हिरण्यमय गोस्वामी महाराज के मुखाविंद से गोपी उद्धार संवाद कंश वध एवं श्रीकृष्ण रुकमनि विवाह पर समस्त भक्त को कथा श्रवण कराया गया!  कथावाचक हिरण्यमय गोस्वामी महाराज ने कहा कि कलियुग में नाम रुप ही कृष्ण अवतार है इस नाम से सभी जीवों का उद्ध होता है जो भगवान् राम है वही भागवत श्रीकृष्ण है इस लिए नाम करें जिसमे जीवो का कल्याण होगा अधर्म का नाश होगा धर्म का जय होगा!  यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् परित्राणाय- साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे! इस भव्य श्रीमद् भागवत कथा आयोजन से क्षेत्र मे भक्तिरस का रसिक है श्रीमद् भागवतमृत का रस पान हेतु हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने बड़ चड़ कर भाग...

दुमका में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 का मतदान शांतिपूर्ण, सुबह से केंद्रों पर उमड़ी भीड़

  दुमका ब्यूरो आशीष यादव की रिपोर्ट  दुमका | 23 फरवरी 2026 नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत दुमका जिले में आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है, कई केंद्रों पर महिलाओं की अच्छी-खासी उपस्थिति दर्ज की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कंट्रोल रूम से निगरानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा कंट्रोल रूम से पूरी मतदान प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन...

निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद () ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा;

 2026 के निमित्त देर रात्रि में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद () ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा; निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराने हेतु दिये अहम दिशा निर्देश*_ नगरपालिका (आम) निर्वाचन के निमित्त 22.02.2026 को देर रात्रि में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद के द्वारा जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों का निरिक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए सभी मतदान दलों को मतदान से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों सहित जो भी तैयारियां है, उसे रात में ही पूर्ण एवं व्यवस्थित कर लेने का निर्देश दिया ताकि प्रातः मतदान ससमय शुरू हो सके। उपायुक्त ने सभी मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं अहम दिशा निर्देश दिया। _*इस मौके पर*_ कार्यपालक पदाधिका...

2026 के निमित्त दोनों निकायों के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू_

संवाददाता शेख शमीम  _*एनआईसी सभागार स्थित नियंत्रण कक्ष से की जा रही है मॉनिटरिंग*_ नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त आज दिनांक 23.02.2026 जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों नगर निकाय यथा 10 मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुका है। नगरपालिका निर्वाचन 2026 के निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन जामताड़ा प्रतिबद्ध है। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में बनाए गये जिला नियंत्रण कक्ष से सभी बूथों पर अधिकारियों एवं पूरी टीम के द्वारा सभी मतदान केंद्रों/सेक्टरों के लगातार संपर्क में बने हुए हैं। एनआईसी सभागार में निर्वाची पदाधिकारी अध्यक्ष पद जामताड़ा सह अपर समाहर्ता  पूनम कच्छप, निर्वाची पदाधिकारी अध्यक्ष पद मिहिजाम सह उप निर्वाचन पदाधिकारी  विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  कयूम अंसारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी  संतोष कुमार घोष सहित पूरी टीम अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अपना कार्य कर रही है।

पोसोई मोड़ से कोर्ट रोड होते हुए मिहिजाम जाने वाले मार्ग एवं गायछन्द से कोर्ट रोड होते हुए मिहिजाम जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध

संवाददाता शेख शमीम  जिला परिवहन पदाधिकारी जामताड़ा मुकेश कुमार के द्वारा कार्यालय आदेश जारी करते हुए नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल संचालन एवं क्रियान्यवन तथा सुगमित करने के निमित्त दिनांक 22.02.2026 एवं गतदान की तिथि दिनांक 23.02.2026 को मतदान दलों एवं मतदान सामग्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण मार्गो पर भारी वाहनों के प्रवेश निषेध (No Entry) लगाये जाने हेतु प्राप्त निदेश के आलोक में थाना प्रभारी जामताड़ा एवं मिहिजाम तथा यातायात निरीक्षक, जामताड़ा को निदेश दिया गया है कि दिनांक 22.02.2026 से 23.02.2026 तक मार्ग सं० 1 पोसोई मोड़ से कोर्ट रोड होते हुए मिहिजाम जाने वाली मार्ग तया मार्ग सं0 2 गायछन्द से कोर्ट रोड होते हुए मिहिजाम के लिए जाने वाली मार्ग को भारी वाहनों के प्रवेश को निषेध करने हेतु आवश्यक कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर मतदान दलों की ब्रीफिंग, 67 दल रवाना

  संवाददाता शेख शमीम नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को आउटडोर स्टेडियम के समीप बनाए गए डिस्पैच सेंटर में मतदान दलों की ब्रीफिंग की गई। मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख के 10 वार्ड और जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के लिए कुल 67 मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। ब्रीफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता बरती जाए ताकि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने मतदान दलों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद कोई भी कर्मी सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेगा और निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो पोस्ट नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्र पर बने रहें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सेक्टर पदाधिकारी को सूचित करें। मतद...

जामताड़ा में दिनदहाड़े सनसनी धर्मपुर में युवक की ताबड़तोड़ गोलियों से हत्या इलाके में दहशत परिजनों में आक्रोश

 संवाददाता शेख शमीम  झारखंड के जामताड़ा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में रविवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान धर्मपुर निवासी फुरकान अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे फुरकान अंसारी धर्मपुर मोड़ पर खड़ा था, तभी दो बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी अचानक वहां पहुंचे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधियों ने फुरकान पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। गोलियां लगते ही वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर खुलेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से तीन खाली खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है औ...