Top News

होली पर रहेगी कड़ी निगरानी, नाला थाना में शांति समिति की बैठक

नाला। रंगों के पर्व को लेकर नाला थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में नाला थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई। नाला थाना प्रभारीराजीव रंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, मारपीट, नशे में उत्पात या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से तैनात रहेगी और गश्ती दल लगातार क्षेत्र का भ्रमण करेगा।
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। तय सीमा से अधिक ध्वनि पर रोक रहेगी तथा आपत्तिजनक गीतों के प्रसारण की अनुमति नहीं होगी। त्योहार के समय अफवाहों से बचने और जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की गई। स्थानीय लोगों से कहा गया कि किसी भी तरह की सूचना या विवाद की स्थिति में सीधे थाना से संपर्क करें।
बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रमुख बाजार, चौक-चौराहों और होलिका दहन स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। उद्देश्य यही है कि होली का उत्सव शांति, भाईचारे और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हो।
बैठक में मौजूद रहे: एसआई सोहागिनी सोरेन, एएसआई विष्णु भगत, एसआई सरोज कुमार मंडल, एसआई शोभनाथ यादव, उपप्रमुख समर माजी, गुलशन अली, विश्वनाथ दास, पंकज झां, गुणधर मंडल, तापस भट्टाचार्य, कर्पूरी ठाकुर, श्यामापद मंडल, शिबू सिंह, गिरिधारी ठाकुर, परिमल मंडल, सेख मुश्ताक, सनत माजी, उत्तम मंडल, काजी सादेर अली सहित अन्य गणमान्य लोग।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume