Top News

वित्तीय वर्ष 2026 - 27 का बजट पेश होते ही जामताड़ा झामुमो नेता अशोक मंडल ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं मुख्यमंत्री को जताया आभार


जनआकांक्षाओं को समर्पित है अबुआ दिशोम बजट : अशोक मंडल

जामताड़ा सिटी रिपोर्टर/दिनबंधु राउत

राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट प्रस्तुत होते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाओं और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। सत्तापक्ष के नेताओं ने इसे राज्य के विकास की नई रूपरेखा बताते हुए स्वागत किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह दुमका सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने बजट की सराहना करते हुए इसे अबुआ दिशोम बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य की जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें सामाजिक सुरक्षा व शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उनके अनुसार शिक्षा में निवेश राज्य के भविष्य को मजबूत करेगा, जबकि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं कमजोर वर्गों को संबल प्रदान करेंगी। मंडल ने कहा कि इस बजट में कृषि, पेयजल और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागों को उनकी जरूरत के अनुरूप बजट आवंटित किया गया है, जो संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है। मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लिए 14,065 करोड़ रुपये तथा पेंशनधारियों के लिए 1,463 करोड़ 58 लाख रुपये के प्रावधान को उन्होंने साहसिक और जनहितकारी निर्णय बताया। मंडल ने विश्वास जताया कि यह बजट झारखंड को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume