(आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त कल प्रातः 08:00 बजे से न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में की जाएगी मतों की गणना; जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने वरीय अधिकारियों संग निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा; दिए कई अहम दिशा निर्देश*_
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण कर कल दिनांक 27.02.2026 को होने वाले मतगणना कार्य को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सभी व्यवस्थाओं को अविलंब करें दुरुस्त
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने दोनों निकायों 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत के लिए चिन्हित मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतगणना कक्ष हेतु लगाए गए टेबल, पर्याप्त संख्या में कुर्सी, पंखा, प्रकाश, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन, सीसीटीवी से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए की जा रही व्यवस्था सहित अन्य सभी बिंदुओं पर निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि कंप्यूटर एवं प्रिंटर निर्बाध रूप से कार्य कर रहा हो ताकि कोई असुविधा नहीं होने पाए। इसके अलावा उन्होंने वज्रगृह एवं संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी से गहन निगरानी का जायजा लिया, साथ ही इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वहीं इसके अलावा उपायुक्त ने न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा परिसर में बनाए गये मीडिया सेंटर, मेडिकल टीम की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, मतगणना केंद्र में आने वाले अधिकारियों, कर्मियों सहित अभ्यर्थियों आदि के वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था सहित सभी जरूरी बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*उल्लेखनीय है कि*_ जिला प्रशासन जामताड़ा के द्वारा मतगणना को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। दोनों निकायों के लिये मतगणना प्रातः 08:00 बजे प्रारंभ हो जाएगी। 10 मिहिजाम नगर परिषद के 39 मतदान केंद्रों के लिए _*20 टेबल*_ की व्यवस्था की गई है, वहीं 15 जामताड़ा नगर पंचायत के 28 मतदान केंद्रों के लिए _*14 टेबल*_ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों का कल दिनांक 27.02.2026 को प्रातः 05:00 बजे एनआईसी जामताड़ा में किया जाएगा।
_*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Post a Comment