भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मंजूर भवन झंडा चौक रामगढ़।
शताब्दी वर्ष समारोह में 15 मार्च 2026 को रांची चलो महेंद्र पाठक।
शताब्दी समारोह रामगढ़ के शाहिद मांजरुल हसन खान, मायाराम महतो, महेश महतो, कुंवर महतो, एस डी शर्मा, एवं बालेश्वर महतो के शहीद ज्योति शामिल होगा।
भाकपा की बैठक में संगठन एवं जन संगठन को मजबूत बनाने सदस्यता अभियान एवं नवीकरण पर जोर देने का किया अपील।
रामगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक राज्य परिषद के सदस्य घाणेनाथ चौधरी की अध्यक्षता में मंजूर भवन झंडा चौक रामगढ़ हुई, बैठक में दिवंगत साथियों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक राज्य परिषद के सदस्य मेवा लाल प्रसाद, नेमन यादव उपस्थित थे।
प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने राज्य परिषद के फैसले के रिपोर्टिंग करते हुए कहा कि राज्य में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता एवं नवीकरण सहित जन संगठनों के निर्माण एवं सम्मेलन का काम हो रहा है, रामगढ़ में भी सदस्यता अभियान को तेज करना है, पाठक ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 1925 में हुआ था 100 वर्ष पूरे होने पर राज्य में शताब्दी पर समारोह मनाया जा रहा था, राज्य में शताब्दी वर्ष समारोह का समापन 15 मार्च 2026 दिन रविवार को रांची के अटल भिंडर मार्केट के चौथे तले पर सहीद मजरुल हसन खान सभागार में किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कामरेड डी राजा राज्यसभा सांसद पी संतोष, राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा सहित कई राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे,शताब्दी वर्ष समारोह में पार्टी के संघर्ष एवं बलिदान को याद कर झारखंड में मजबूत बाम विकल्प बनाने की दिशा में संघर्ष को तेज करने किया संकल्प लिया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं और हजारों की संख्या में रांची में भाग लेंगे रामगढ़ से सैकड़ो की तादाद में रामगढ़ पतरातु मांडू डुलमी और गोला से जाथा बनाकर रांची के लिए जाएंगे।
बैठक में सभी प्रखंडों एवं साखाओ की मीटिंग का समय तय किया गया एवं जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक जिला सचिव कयूम मलिक मेवा लाल प्रसाद नीमन यादव घनेनाथ चौधरी, चितरंजन महतो, सुजीत कुमार मिंटू, विजय मिश्रा, जगदीश शाह, उपाध्याय,राजकिशोर, मंसूर आलम, मनोज महतो मनोज पहन कमालुद्दीन पोचाई शहीत कई लोग उपस्थित थे ।
Post a Comment