Top News

दुमका में सदर अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट आशीष यादव लोकेशन -दुमका
दुमका:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई द्वारा आज उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सदर अस्पताल) में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई गई। परिषद ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह ने कहा कि अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। दवाइयां और चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित उपचार नहीं मिल रहा है। साथ ही ठेकेदारी एवं निजी एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त सामग्रियों की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है।
एबीवीपी ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें मरीजों को अनावश्यक रूप से निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने की जांच, उपलब्ध मशीनों के समुचित उपयोग, बेड खाली होने के बावजूद मरीजों को जमीन पर सुलाए जाने की व्यवस्था पर रोक, साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता में सुधार, सरकारी चिकित्सकों द्वारा निजी अस्पतालों में उपचार के मामलों की जांच, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उपकरणों की तकनीकी जांच, चिकित्सकों की शीघ्र बहाली तथा अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग शामिल है।
परिषद ने कहा कि पूर्व में निरीक्षण के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो एबीवीपी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करेगी और आवश्यक होने पर उच्चाधिकारियों व स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह, एसएफडी अनूप दत्त, कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन, लक्ष्मी कुमारी, अमित कुमार एवं आकाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume