⚡ ब्रेकिंग News

कलियुग में नाम ही एकमात्र संवल:- हिरण्यमय गोस्वामी महाराज




*सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ खट्टोजोरी गाँव में आयोजित*


फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के खट्टोजोरी गाँव महाशिवरात्रि के शुभ उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान आयोजित होने से क्षेत्र में आपार भक्ति मय माहौल देखा गया! 

श्रीमद् भागवत के छठे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राधाकुण्ड श्रीधाम वृंदावन धाम से पधारे श्री हिरण्यमय गोस्वामी महाराज के मुखाविंद से गोपी उद्धार संवाद कंश वध एवं श्रीकृष्ण रुकमनि विवाह पर समस्त भक्त को कथा श्रवण कराया गया! 

कथावाचक हिरण्यमय गोस्वामी महाराज ने कहा कि कलियुग में नाम रुप ही कृष्ण अवतार है इस नाम से सभी जीवों का उद्ध होता है

जो भगवान् राम है वही भागवत श्रीकृष्ण है इस लिए नाम करें

जिसमे जीवो का कल्याण होगा अधर्म का नाश होगा धर्म का जय होगा! 

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्

परित्राणाय- साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे!

इस भव्य श्रीमद् भागवत कथा आयोजन से क्षेत्र मे भक्तिरस का रसिक है श्रीमद् भागवतमृत का रस पान हेतु हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने बड़ चड़ कर भाग लिया!

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...