Top News

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, फतेहपुर में चापानल मरम्मत अभियान तेज

 संवाददाता हरिनारायण रुज फतेहपुर 


जामताड़ा जिले में भीषण गर्मी के बीच बढ़ते पेयजल संकट को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत फतेहपुर प्रखंड के पंचायत फतेहपुर बस स्टैंड के सामने खराब पड़े चापानल की मरम्मत कर उसे चालू कराया गया।

इस दौरान फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमें जेई किशोर किस्कू, पंचायत सचिव दुखहरण मंडल, मुखिया जिया मुनी हेंब्रम, जल सहिया रीता देवी, जल सहिया नाजिया प्रवीण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में इकरामुल अंसारी, गौरव कुमार, निजाम अंसारी और जलालुद्दीन अंसारी भी इस कार्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और खराब पड़े पेयजल स्रोतों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume