संवाददाता हरिनारायण रुज
जामताड़ा में एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज अपर समाहर्ता पूनम कच्छप जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ तथा जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और पूरे जिले में स्कूल रूआर अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने बताया कि रूआर संताली भाषा का शब्द है जिसका अर्थ स्कूल वापसी है अभियान का उद्देश्य 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ना है
उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों के कारणों की गहन जांच कर समाधान किया जाए ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे साथ ही दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की बात कही
उपायुक्त ने नए नामांकित बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे उत्सव और स्वागत कार्यक्रम से बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ेगा उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की
कार्यक्रम में आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने शिक्षकों से सक्रिय भूमिका निभाने और सभी शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया
कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के दौरान घर घर सर्वेक्षण अभिभावकों को जागरूक करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ द्वारा किया गया
इस मौके पर जनप्रतिनिधि शिक्षक और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें