Top News

2026 के निमित्त दोनों निकायों के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू_

संवाददाता शेख शमीम 



_*एनआईसी सभागार स्थित नियंत्रण कक्ष से की जा रही है मॉनिटरिंग*_


नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त आज दिनांक 23.02.2026 जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों नगर निकाय यथा 10 मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुका है।


नगरपालिका निर्वाचन 2026 के निष्पक्ष, भयमुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन जामताड़ा प्रतिबद्ध है। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में बनाए गये जिला नियंत्रण कक्ष से सभी बूथों पर अधिकारियों एवं पूरी टीम के द्वारा सभी मतदान केंद्रों/सेक्टरों के लगातार संपर्क में बने हुए हैं।


एनआईसी सभागार में निर्वाची पदाधिकारी अध्यक्ष पद जामताड़ा सह अपर समाहर्ता  पूनम कच्छप, निर्वाची पदाधिकारी अध्यक्ष पद मिहिजाम सह उप निर्वाचन पदाधिकारी  विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  कयूम अंसारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी  संतोष कुमार घोष सहित पूरी टीम अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अपना कार्य कर रही है।


Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume