Top News

झारखंड विधानसभा में CPA की वार्षिक बैठक, वैश्विक शांति व लोकतंत्र पर जोर

 



पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि, केप टाउन में होने वाले 69वें सम्मेलन की दी जानकारी

📍 रांची:

झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) की झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सह CPA झारखंड शाखा के सभापति रबीन्द्रनाथ महतो ने की।

बैठक की शुरुआत अध्यक्ष के प्रारंभिक वक्तव्य से हुई। इस दौरान CPA झारखंड शाखा के पूर्व सदस्य रामदास सोरेन एवं रामचंद्र नायक के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अपने संबोधन में रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि वर्ष 1911 में स्थापित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ आज 56 देशों का एक प्रभावशाली वैश्विक मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह संगठन संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंच है, जो सुशासन, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर केवल उपस्थिति दर्ज कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनसे राष्ट्र के विकास में ठोस योगदान देना आवश्यक है।

उन्होंने आगामी 69वें CPA सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इसके चलते महंगाई में बढ़ोतरी, गैस की कमी और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि CPA जैसे वैश्विक मंच को निष्क्रिय दर्शक बनने के बजाय विश्व शांति के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक के दौरान CPA झारखंड शाखा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में झारखंड शाखा में कुल 146 सदस्य हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume