Top News

नाला में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

 


जामताड़ा। जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के नेताजी स्टेडियम में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। सुबह तड़के से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

बनारस से पधारे पंडित परमात्मा पांडे ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महायज्ञ का समापन कराया। आयोजन का संचालन आयोजक राधु मंडल के नेतृत्व में किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह धार्मिक अनुष्ठान बड़े पैमाने पर संपन्न हुआ।

आयोजन समिति के अनुसार, नौ दिनों तक चले इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन हुआ, जिसमें वृंदावन से आई कथावाचिका राधा किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को भागवत का रसपान कराया।

कथा के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाउल गान, कीर्तन और अन्य धार्मिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर इस पावन अनुष्ठान में शामिल हुए।

इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume