Top News

नन्ही प्रतिभा जश्मिन खातून ने राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 





जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय विक्रमपुर की कक्षा दूसरी की छात्रा जश्मिन खातून उर्फ फलक ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी विषय में राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उसकी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है।


विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद आजाद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता रांची स्थित जेसीईआरटी परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर के चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जश्मिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।


जश्मिन की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकगण भी उसकी उपलब्धि से उत्साहित हैं और इसे विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है।


वहीं, जश्मिन के पिता मोहसीन खान ने भी अपनी बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।


जश्मिन खातून की यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume