Top News

बड़जोड़ा पंचायत में पेयजल समस्या पर प्रशासन सख्त जांच दल सक्रिय बंद चापाकलों की मरम्मत का निर्देश गर्मी से पहले राहत देने की तैयारी

 


जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़जोड़ा पंचायत में पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी है प्रखंड पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू के नेतृत्व में जांच दल ने निवारण पखवाड़ा के तहत पंचायत भवन में बैठक आयोजित की और क्षेत्र का दौरा कर बंद पड़े चापाकलों व पानी टंकियों की स्थिति का जायजा लिया

जांच के दौरान कई चापाकल खराब पाए गए जिनकी मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिया गया है प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले गर्मी के मौसम से पहले सभी खराब चापाकलों को दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े

प्रखंड पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई चापाकल खराब या छूटा हुआ हो तो उसकी सूचना तुरंत दें ताकि उसे भी जल्द ठीक कराया जा सके प्रशासन का उद्देश्य है कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा समय पर पहुंच सके

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume