Top News

जामताड़ा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब: इफ्तार में झलका हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

 



जामताड़ा: जिले के जीतूडंगाल में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा द्वारा रोजेदारों के लिए आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और एक साथ बैठकर रोजा खोला। इस दौरान साहिल उर्फ शान शेख ने कहा कि जब वे और अमरनाथ मिश्रा एक साथ मस्जिद में बैठे, तो उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “उस पल ऐसा लग रहा था कि हमारे बीच कोई फर्क ही नहीं है। यह समझ पाना मुश्किल था कि कौन हिंदू है और कौन मुसलमान। यही सच्चा भाईचारा है।” वहीं मौजूद गुलाब अंसारी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा, “ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। जामताड़ा में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते आए हैं। यहां सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं, यही हमारी असली पहचान है।” इफ्तार कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी विश्वास को और मजबूत बनाते हैं।


मौके पर गुलाब अंसारी ,शान शेख, शाहरुख शेख, इरफान शेख,आवास शेख ,फिरोज शेख आदि मौजूद थे

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume