Top News

वरिष्ठ कांग्रेसी हराधन भूई का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

 


जामताड़ा। जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत खाजूरी गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हराधन भूई का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता खाजूरी गांव पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज झा, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष, अभय सिंह और लक्ष्मीकांत बनर्जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि स्वर्गीय हराधन भूई के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि भूई एक ईमानदार और समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने कहा कि हराधन भूई कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया। उनके निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume