Top News

सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, दो प्रस्तावों को मिली स्वीकृति









जामताड़ा,समीम अंसारी



उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी, जामताड़ा रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सिविल सर्जन जामताड़ा द्वारा सदर अस्पताल जामताड़ा में अल्ट्रासाउंड मशीन के अधिष्ठापन से संबंधित प्रस्ताव तथा निजी क्लीनिक लाइफ लाइन पॉलिटेक्निक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, कोर्ट मोड़ जामताड़ा के संचालक द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की गई। विस्तृत समीक्षा के बाद समिति द्वारा दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

बैठक के क्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने जिले में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच कराना कानूनन अपराध है। यदि जिले में संचालित किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र की इसमें संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत किसी भी चिकित्सक द्वारा लिंग जांच करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अवधेश्वरी प्रसाद नारायण देव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निलेश कुमार सहित अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume