Top News

गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीओ अनंत कुमार







उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर की गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने कोर्ट रोड स्थित पाहन इंडियन गैस एजेंसी सहित कई स्थानों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के बीच फैल रही अफवाहों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को एजेंसी परिसर में प्रमुख स्थानों पर चिपकाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने। एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि गैस वितरण से संबंधित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी तरह की अनियमितता से बचें। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को भी ग्राहकों के साथ शालीन व्यवहार करने और सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जामताड़ा जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है और ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी अनियमितता की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume