⚡ ब्रेकिंग News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 नारी का सम्मान देश का अभिमान एवं जल महोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन*_ *पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक


 



उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा  रवि आनंद  के निदेशानुसार आज दिनांक 11.03.2026 को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026, नारी का सम्मान देश का अभिमान एवं जल महोत्सव पखवाड़ा (8 से 22 मार्च) के अवसर पर एक साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया।


_*महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को प्राप्त करने में आप सबों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - पुलिस अधीक्षक*_


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति है, आधार हैं। महिलाएं हरेक क्षेत्र में पुरुषों से कंधे मिलाकर चल रही हैं, कोई भी कार्य नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि महिला जागरूकता के लिए हम लोग लगातार प्रयत्नशील है। जामताड़ा पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन हर तरह से कोशिश कर रही है कि महिला कैसे अग्रणी बनें। हमारे जिले की महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित रहें, उनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अगर कोई छेड़खानी, दुर्घटना अथवा घरेलू विवाद हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, हिंसा को बर्दाश्त नहीं करना है। पुलिस आपकी हर तरह से सहयोग करेगी। 

वहीं उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं बच्चों को इनोवेटिव तरीके जैसे खेल, संगीत, टेक्नोलॉजी के माध्यम से पढ़ाने का काम करें ताकि बच्चों में उत्सुकता एवं जागरूकता बनी रहे। वहीं उन्होंने सभी से कहा कि महिला सशक्तिकरण को और सुदृढ़ करने के लिए आपलोग प्रशासन के अभिन्न अंग के रूप में कदम से कदम मिलाकर कार्य करें ताकि हमारी बच्चियां, महिलाएं का किसी प्रकार से शोषण न होने पाए एवं वे अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान दें।


_*खराब पड़े चापाकलों की तुरंत दें सूचना*_


वहीं पुलिस अधीक्षक ने जल महोत्सव पखवाड़ा (8 मार्च से 22 मार्च) को लेकर कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि जल अत्यंत महत्वपूर्ण है, गर्मी का दिन आ रहा है, ऐसे में जो भी चापकल वगैरह खराब पड़े हुए हैं, उसकी सूचना जलसहिया दीदी लोग तुरंत अपने विभाग के वरीय अधिकारियों को दें, ताकि जिले में पानी की समस्या उत्पन्न न हो, साथ ही उन्होंने तालाबों आदि में जल संरक्षण एवं अभियान के बिंदुओं पर कार्य करने हेतु निर्देश दिया।


_*महिलाओं के प्रति सम्मान को समर्पित दिवस है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - परियोजना निदेशक, आईटीडीए*_


कार्यक्रम में अपने संबोधन के क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज ने सभी को महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि यह दिवस समाज में हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के लिए सम्मान देने एवं उन्हें सशक्त करने हेतु समर्पित दिवस है। यह विचार करने का दिवस है कि किस प्रकार से हम हमारी मातृशक्तियों के सशक्तिकरण, उनके विकास व अधिकार के प्रति कार्य कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार के द्वारा सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाओं यथा झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, विधवा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि हमारी महिलाएं सशक्त एवं समृद्ध बन सके। उन्होंने सभी से कहा कि सरकार की योजनाओं से सभी पात्र महिलाओं, बच्चियों को जोड़े एवं उनका लाभ दिलाएं।


_*"जल है तो कल है" इस सोच के साथ है जल महोत्सव पखवाड़ा को सफल बनाएं - परियोजना निदेशक आईटीडीए*_


वहीं परियोजना निदेशक ने जल महोत्सव पखवाड़ा को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी जल सहिया दीदियों से कहा कि "जल है तो कल है" इस सोच के साथ करने की आवश्यकता है। यह पखवाड़ा विगत 8 मार्च से आगामी 22 मार्च तक चलाया जा रहा है, जिसके लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई है। आप लोग सभी सक्रिय होकर इस अभियान को सफल बनाएं। 


_*पुलिस अधीक्षक एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए ने सबों को दिलाया सामूहिक शपथ*_


वहीं इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज ने सबों को महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता, महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, महिलाओं से भेदभाव नहीं करने उन्हें समान अवसर देने सहित नारी सशक्तिकरण के सपनों को साकार करने में अपना योगदान देने के लिए शपथ दिलाया, इसके अलावा जीवन के लिए जल की अत्यंत आवश्यकता एवं बिना जल के जीवन की नामुमकिन कल्पना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल के संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग, पानी बचाने, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने सहित अन्य बिंदुओं पर सभी को एकजुटता लाने एवं कार्य करने के लिए शपथ दिलाया गया। वहीं आयोजित कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं अंचल अधिकारी नारायणपुर ने गीत को गुनगुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं महिलाओं एवं स्कूली बच्चियों ने भी अपने सामूहिक गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।


_*महिला दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित*_


वहीं इस दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु महिला पुलिस अवर निरीक्षक सहित सेविकाओं, सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, सीडीपीओ, जल सहियाओं सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए सहित अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


_*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा श्री पवन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, सिविल सर्जन डॉ अवधेश्वरी प्रसाद नारायण देव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री अनूप कुमार महतो, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री राहुल रंजन, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अंजू पोद्दार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, जल सहिया, जेएसएलपीएस सखी मंडल की दीदियां सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...