⚡ ब्रेकिंग News

शिरडी में होगा नानक साईं भक्त सम्मेलन, प्रीतम सिंह भाटिया बने केंद्रीय उपाध्यक्ष

 


संस्था का कार्यक्षेत्र नई दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड व बिहार तक होगा विस्तारित


प्रीतम सिंह भाटिया को नानक साईं फाउंडेशन का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर दी।

फाउंडेशन अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने बताया कि प्रीतम सिंह भाटिया के सामाजिक, धार्मिक और पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रीतम सिंह भाटिया को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर साईं मानव सेवा ट्रस्ट, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, रंगरेटा महासभा, साईं धाम ट्रस्ट और साईं सेवा ट्रस्ट सहित कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

बताया जाता है कि प्रीतम सिंह भाटिया पत्रकारों की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं और साथ ही वे झारखंड ऑब्जर्वर के संपादक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि नानक साईं फाउंडेशन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 25 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर महाराष्ट्र के शिरडी में साईं भक्त सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से साईं भक्त शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नानक साईं फाउंडेशन, साईं मानव सेवा ट्रस्ट, साईं सेवा ट्रस्ट और साईं धाम ट्रस्ट सहित कई संस्थाएं मिलकर प्रयास कर रही हैं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने बताया कि संस्था का मुख्यालय और प्रमुख कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र में गुरु गोविंद सिंह की तपोभूमि हुजूर साहिब, नांदेड़ में स्थित है। इसके अलावा संस्था का कार्यक्षेत्र पंजाब और नई दिल्ली के बाद अब बिहार और झारखंड तक भी विस्तारित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सेवा, धार्मिक एकता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...