Top News

नाला में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, कास्ता–प्लास्थली की बंद खदानों पर चला विशेष अभियान

 


संयुक्त दल की कार्रवाई से क्षेत्र में मची हलचल, भारी मशीनों से मिट्टी भरवाकर बंद कराई गई खदानें


जामताड़ा।जिले के नाला प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए कास्ता तथा प्लास्थली इलाके की बंद पड़ी कोयला खदानों पर व्यापक अभियान चलाया। लंबे समय से इन खदानों में अवैध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने संयुक्त दल के साथ मौके पर पहुंचकर खदानों को पूरी तरह बंद कराने की कार्रवाई की।

यह अभियान नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान ईस्टर्न कोल्फील्डिंस लिमिटेड के निरीक्षक, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फाॅर्स के उपनिरीक्षक व जवान तथा खनन विभाग के निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई।

संयुक्त दल ने संभावित अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से बंद पड़ी खदानों में भारी मशीनों की सहायता से मिट्टी भरवाकर उन्हें स्थायी रूप से बंद करा दिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े तत्वों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और संभावित दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश गया है।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume