Top News

जामताड़ा: सुभाष चौक बना जश्न का केंद्र, भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

 


जामताड़ा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जामताड़ा जिले के प्रसिद्ध सुभाष चौक पर रविवार को भव्य जश्न का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, आतिशबाजी कर और झालमुड़ी का आनंद लेकर जीत की खुशी साझा की।

इस दौरान सुभाष चौक पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पटाखों की आवाज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे चौक पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सुशासन पर एक बार फिर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम बताया।

वहीं भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मिली सफलता यह दर्शाती है कि जनता ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने इस अवसर को देश के लिए गर्व और उत्साह का दिन बताया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, हरिमोहन मिश्रा, संतन मिश्रा, दुबराज मंडल, राजेंद्र राउत, सुकुमार सरखेल, आभा आर्या, प्रदीप राउत, कुणाल सिंह, टिंकू नायक, ब्रजेश राउत, ज्योति देवी, रथु दास, चंदन राउत, प्रवीण मिश्रा, रमेश राउत, रमेश पंडित, अंजनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने एक स्वर में पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की। जामताड़ा का सुभाष चौक इस मौके पर जीत के जश्न का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume