Top News

बच्चा चोरी की अफवाहों पर रोक के लिए जागरूकता रथ रवाना


उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की
जामताड़ा। जिले में बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने तथा आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता उपस्थित थे।
“कानून को हाथ में न लें” — उपायुक्त
उपायुक्त रवि आनंद (भा.प्र.से.) ने कहा कि विभिन्न जिलों एवं समाचार माध्यमों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, जिनमें बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर निर्दोष व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित थाना, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारियों से करें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कानून को अपने हाथ में न लें और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार या हिंसा न करें। प्रशासन द्वारा इस संबंध में सतर्कता बरती जा रही है।
जामताड़ा में ऐसी कोई घटना प्रतिवेदित नहीं” — पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता (भा.पु.से.) ने कहा कि अब तक जामताड़ा जिले में बच्चा चोरी की कोई भी घटना प्रतिवेदित नहीं हुई है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर संदिग्ध समझकर बाहरी व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कानूनन अपराध है।
उन्होंने चेतावनी दी कि निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट करने की स्थिति में संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना देने की अपील की गई। साथ ही वार्ड सदस्यों एवं मुखियाओं से भी थाना प्रभारी का संपर्क नंबर अपने पास रखने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें और किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume