Top News

राजधानी में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

 
रांची। राजधानी में पुलिस ने बड़े स्तर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। अलग-अलग इलाकों में स्थित होटलों में छापेमारी कर पुलिस ने पांच युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सबसे पहले चुटिया थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी की गई, जहां से तीन युवतियों को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दो एजेंट—मंदीन कुमार और पियूष अग्रवाल—के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक ग्राहक राजवर्धन को भी हिरासत में लिया गया है।
पकड़ी गई पांच युवतियों में से चार कोलकाता से लाई गई थीं, जबकि एक युवती अरगोड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में संगठित रूप से देह व्यापार का नेटवर्क चलाया जा रहा था।
फिलहाल सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
(संवाददाता)

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume