Top News

02 वांछित अभियुक्तों को चोरी की नगदी व सामान सहित गिरफ्तार किया गया

चोरी के विभिन्न अभियोगो का सफल अनावरण 


संजय कुमार राठौर सह संपादक 
लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 01.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 305(ए)/324(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 146/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तों 1.राहत अली पुत्र स्व0 कमरूद्दीन निवासी मो0 इस्लामनगर गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी 2.फरदीन पुत्र अशफाक निवासी मो0 गौटैय्याबाग थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी सुई धागा पीली धातु, एक हाय सफेद धातु व कुल 8000/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 गौरव कुमार कोत0 सदर जनपद खीरी
2.उ0नि0 उमाशंकर कोत0 सदर जनपद खीरी
3.हे0का0 दिलीप कुमारकोत0 सदर जनपद खीरी
4.का0 सचिन कुमार कोत0 सदर जनपद खीरी

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume