Top News

छठियार कराम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री, आदिवासी समाज के बीच दिया एकता का संदेश


सहरडाल पर्वतपाड़ा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक पदयात्रा में भी हुए शामिल
जामताड़ा जिले के सहरडाल पर्वतपाड़ा में आयोजित आदिवासी समाज के पवित्र छठियार कराम कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों और पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुटुंबजन उपस्थित हुए।
मंत्री के आगमन पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा के बीच पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में नजर आया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और परंपरागत नियमों का पालन करते हुए पदयात्रा में शामिल हुए। जुलूस के साथ तालाब तक पैदल जाकर पुनः गांव लौटने की रस्म भी निभाई गई।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छठियार कराम आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा है, जो सामूहिकता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जिस प्रकार अन्य परंपराओं में बच्चों का छठी संस्कार होता है, उसी तरह यह आयोजन पूरे गांव के बच्चों का सामूहिक संस्कार है, जिसमें समाज एक परिवार की तरह एकत्रित होता है।
उन्होंने आदिवासी समाज के मान-सम्मान, हक और अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से आपसी जुड़ाव मजबूत होता है।
कार्यक्रम का समापन पारंपरिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ हुआ। आयोजन में राजनीतिक सलाहकार निशपती हसदा, सिद्धू-कान्हू संगठन के सचिव कुड़ुस अंसारी, जयराम हसदा, ग्राम मांझी हरन सुबोध हेंब्रम, योग मांझी शिवलाल टुडू, वार्ड पार्षद सुबोध हेंब्रम, कालिदासी मुर्मू, सनातन सोरेन, रामलाल किस्कू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume