Top News

नाला में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तैयारी तेज24 मार्च से 1 अप्रैल तक नेताजी स्टेडियम में होगा 9 दिवसीय महायज्ञ व मेला

शेख शमीम 
नाला प्रखंड क्षेत्र स्थित नेताजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपप्रमुख समर माजी ने की।
बैठक के दौरान महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कोष संग्रहण अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा सदस्यता शुल्क लेने पर सहमति बनी। साथ ही कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई।
कमेटी के अध्यक्ष राधा मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी महायज्ञ को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी पुराने सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
ज्ञात हो कि श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 24 मार्च 2026 (मंगलवार) से 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) तक किया जाएगा। नौ दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महायज्ञ, मेला तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
बैठक के अंत में आगामी रविवार को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि तैयारियों की समीक्षा की जा सके और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume