संवाददाता चन्दन मंडल
कुडहित (जामताड़ा):शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड के नगरी पंचायत अंतर्गत बेलडंगाल दुर्गा मंदिर प्रांगण में 24 पहर हरि नाम संकीर्तन कुंज विलास गान के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला के लोकप्रिय विधायक रविंद्र नाथ महतो, झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल उपस्थित थे। बताते चलें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बेलडंगाल दुर्गा मंदिर प्रांगण में 24 पहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। इसमें कीर्तन गान वर्धमान निवासी चंपा मांजी ने अपने मधुर कंठ से सभी को हरि नाम संकीर्तन सुनाया। कीर्तनीया कीर्तन गान के माध्यम से लोगों को समझाया कि कलयुग में हम लोग का आयु बहुत ही कम है इसलिए सभी को समय रहते हुए प्रभु के चरणों में स्थान पाने के लिए भजन कीर्तन तथा हरी नाम संकीर्तन सुनना चाहिए एवं दूसरे को सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। क्योंकि कलयुग में जीवो का उद्धार हेतु हरि नाम संकीर्तन ही एकमात्र सरल उपाय है। हम लोग धन दौलत संतान पत्नी के मोह माया में प्रभु को याद करना भूल जाते हैं यही कारण है कि आज कलयुग में हर घर में लोग अशांति का सामना कर रहा है। इसीलिए पापों से मुक्ति के लिए सही रास्ते में चलने हेतु सभी को हरि नाम संकीर्तन भागवत पाठ आदि सुनना चाहिए। इस मौके पर सोलह आना कमेटी के सदस्य गण तथा नगरी, बेलियासुली, गायसावडा, सुलुंगा आदि गांव के हजारों भक्तजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें