संवाददाता चन्दन मंडल
कुडहित ( जामताड़ा):पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बीडीओ कार्यालय में संपन्न बैठक में कार्य की सफलता के लिए कई निर्णय लिए गए। अभियान आगामी 28 जून को निर्धारित 157 बूथों में तथा 29 एवं 30 जुन को घर घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाना है। बैठक में बीडीओ ने पल्स पोलियो के पिछले चक्र की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं आई सी डी एस को कहा कि लक्ष्य के अनुसार बच्चों को ढूंढ कर दवा पिलाना हमारा कर्तव्य है। स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 18030 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 157 बुथ, 30 सुपरवाइजर और 312 वैक्सीनेटर को लगाया गया है। सभी पर्यवेक्षक एवं टीम का प्रशिक्षण शत प्रतिशत करा लिया गया है।
बीडीओ जमाले राजा ने महिला पर्यवेक्षिका को आंगनवाड़ी सेविका के माध्यम से हाउस मार्किंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही बताया कि जागरूकता के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। वही इस कार्य में प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्यों, शिक्षक, ग्राम प्रधान, सेविका, सहायिका, स्वास्थ्य सहिया, सहिया को सहयोग करने की अपील तथा पंचायत सचिव एंव रोजगार सेवक को क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा के अलावे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू, बीपीएम लक्ष्मीकांत शर्मा, बीईईओ मिलन कुमार घोष एवं अन्य उपस्थित थे।

إرسال تعليق