संवाददाता पूजन मंडल
*जर्जर स्थिति को लेकर प्रखंड पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन*
*जामताड़ा, संवाददाता: जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा में स्थित “झारखंड बाल संसद भवन एवं झारखंड कला संस्कृति अखाड़ा” की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई है।*
*इस संबंध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी मनतोष कुमार महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जामताड़ा सदर प्रखंड पदाधिकारी श्री अविश्वर मुर्मू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भवन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए इसके शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्संचालन का अनुरोध किया गया।*
*उल्लेखनीय है कि उक्त भवन का निर्माण लाखों रुपये की लागत से ग्राम के बच्चों एवं युवाओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से किया गया था। वर्तमान में देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो चुका है, जिससे इसका उपयोग बाधित हो गया है।*
*इस दौरान मुखिया खुसबू टुडू, पंचायत समिति सदस्य स्वर्णलता टुडू, समाज सेवी रबिन्द्र पांडेय, उगल महतो, प्रकाश महतो, बिष्णु मुर्मू सहित अन्य वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने का अनुरोध किया।*

إرسال تعليق