Top News

जामताड़ा में नई नियुक्ति: संजय कुमार मंडल बने भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष

 

संवाददाता हरिनारायण रुज फतेहपुर 


जामताड़ा: भारतीय वैश्य महासभा झारखंड प्रदेश द्वारा जामताड़ा जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महासभा ने सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय कुमार मंडल को जामताड़ा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

जारी मनोनयन/नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह निर्णय उनके सामाजिक योगदान, कर्मठता एवं समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जामताड़ा जिले में महासभा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाज के विकास के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि श्री मंडल संगठन की भावी योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारेंगे और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करेंगे।

नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 30 दिनों के भीतर सहमति या असहमति नहीं मिलने की स्थिति में इस नियुक्ति को स्वतः स्वीकार मान लिया जाएगा, जिसकी वैधता एक वर्ष तक रहेगी।

इस नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और सभी ने श्री मंडल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी

Post a Comment

أحدث أقدم
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume