Top News

फतेहपुर में विकास की नई रफ्तार, कई सड़कों और योजनाओं का शिलान्यास

 


जामताड़ा।जिले के फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने फतेहपुर मुख्यालय से कई महत्वपूर्ण सड़कों और योजनाओं का शिलान्यास किया। लंबे समय से इन सड़कों की मांग क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

शिलान्यास के तहत महुलबना से पुल तक पीसीसी पथ निर्माण, केन्दुआटांड़ मुख्य सड़क से अंगुठिया होते हुए तेतुलबंधा तक पीसीसी पथ निर्माण, मुड़ाबहाल हरिजन टोला से स्कूल होते हुए बाखोल टोला तक सड़क निर्माण, अंधारों मुस्लिम टोला में लगभग 1530 फीट पीसीसी पथ निर्माण सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अलावा ग्राम नीलकंठपुर स्थित शिव मंदिर के सामने सामुदायिक विकास भवन के मरम्मत कार्य, मंझलाडीह और चरकादह में अवशेष भाग का पीसीसी पथ निर्माण, चापुड़िया से झांजीटाड़ तक सड़क निर्माण, कुशमा डूमरिटोला से शिला नदी तक सड़क निर्माण तथा गूहियाजोड़ी के खिटूपाड़ा टोला में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इन विकास योजनाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा और बेहतर होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume