समीम अंसारी की रिपोर्ट
जामताड़ा, संवाददाता। शनिवार का दिन जामताड़ा के लिए खास साबित हुआ जब शहर को फैशन और लाइफस्टाइल का नया और आधुनिक गंतव्य मिला। टावर चौक, चिल्ड्रन पार्क के सामने COSMO BAZAAR का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला और पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। 5 राज्यों में 81 स्टोर्स संचालित करने वाला यह प्रतिष्ठित ब्रांड अब जामताड़ा में भी अपनी पहचान दर्ज करा चुका है। आधुनिक साज-सज्जा, आकर्षक डिस्प्ले और विशाल शॉपिंग स्पेस के साथ यह स्टोर शहर में फैशन का नया केंद्र बनकर उभरा है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। ₹2499 की खरीदारी पर 6 पीस पानी की बोतल मुफ्त, ₹4999 की खरीदारी पर 6 पीस ग्लास टंबलर मुफ्त तथा ₹9999 की खरीदारी पर 3 जार मिक्सर ग्राइंडर मुफ्त दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन 5 भाग्यशाली ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है, जिसमें ₹1000 की फ्री शॉपिंग जीतने का मौका मिल रहा है। इन आकर्षक ऑफर्स के कारण ग्राहकों की भीड़ लगातार बनी हुई है। COSMO BAZAAR में मेंसवियर, लेडीजवियर, किड्सवियर, साड़ी, होम फर्निशिंग और फैशनेबल एक्सेसरीज़ की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिससे एक ही छत के नीचे पूरी फैमिली शॉपिंग संभव हो रही है। स्टोर प्रबंधन के अनुसार उनका उद्देश्य जामताड़ा के लोगों को लेटेस्ट फैशन और बेहतर क्वालिटी किफायती दामों में उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बड़े ब्रांड के आगमन से शहर की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। COSMO BAZAAR के खुलने से जामताड़ा में शॉपिंग का अंदाज़ बदलने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां अब खरीदारी होगी स्टाइल के साथ, ऑफर के साथ और भरोसे के साथ।
إرسال تعليق