Top News

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

 


संवाददाता चन्दन मंडल 




कुडहित (जामताड़ा):गुरुवार को बाबूपुर पंचायत अंतर्गत पाथरचुंड गांव में सात दिवसीय भागवत कथा शुभारंभ के शुभ अवसर पर लगभग 151 कुमारी कन्याओं के द्वारा पूरे गाजे बाजे तथा खोल करताल बजाते हुए हिंगलो नदी से पवित्र जल लाकर कलश स्थापना किए गए। बताते चलें पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाथरचुंड गांव में बांग्ला नव वर्ष के आगमन पर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस सात दिवसीय भागवत कथा का पाठ कथा व्यास बाचिका वृंदावन राधा कुंड निवासी देवी कंचन जी के मुंह से सुनाया जाएगा। यह भागवत पाठ प्रतिदिन संध्या 8:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रकार सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन से पूरे पाथरचुड सहित आसपास के गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा वाचिका इस 7 दिन में भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन अपने मधुर कंठ से सभी को भागवत पाठ सुनाएंगे। इस पवित्र घड़ी में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल प्रमुख रामकिशोर मुर्मू तथा कमेटी सदस्य बृज गोपाल महतो, मानिक चंद्र मंडल, षष्टी पद महतो, अनूप यादव, राजीव महतो के अलावे सोलह आना कमेटी के सदस्य गण तथा हजारों भक्तजन उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume