Top News

जामताड़ा में कानून का पहिया तेज, 18 नई पेट्रोलिंग बाइक से अपराध पर कसेगा शिकंजा

 


जामताड़ा

जिले में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, एसडीओ अनंत कुमार और एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने संयुक्त रूप से 18 नई अपाची पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अधिकारियों ने बताया कि पहले से उपलब्ध 14 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहनों के साथ अब ये नई बाइक पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पेट्रोलिंग बाइकों के माध्यम से अब पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल तक तेजी से पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे आम जनता को तुरंत सहायता मिल सकेगी और अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी।

जामताड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पश्चिम बंगाल चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। बॉर्डर इलाकों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

ट्रैफिक नियमों पर सख्ती

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और घर से निकलते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

इस पहल से जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने तथा लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।

Post a Comment

أحدث أقدم
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume