Top News

कृषि विभाग की समीक्षा बैठक, ग्रांट टू एफपीओ योजनाओं की प्रगति पर जोर

रिपोर्ट आशीष यादव लोकेशन -दुमका
दुमका।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग की ग्रांट टू एफपीओ योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों द्वारा संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान योजना के तहत मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, गाय एवं बकरी के चारा उत्पादन, खाद्य बीज उत्पादन तथा सब्जी उत्पादन से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी लगन, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ करें। जिला प्रशासन हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं उत्पादक समूहों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित योजना से जुड़े लाभार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume